गर्मी में एसी के प्रभावी उपयोग से बिजली बचाई जा सकती है और बेहतर ठंडक पाई जा सकती है। इसके लिए तापमान को स्थिर रखना, एयर फिल्टर की नियमित सफाई और आउटडोर यूनिट का ध्यान रखना महत्वपूर्ण है।
गर्मी की दस्तक हो गई है और आने वाले कुछ ही दिनों में एसी की जरूरत बढ़ने वाली है। कई सारे लोग वर्षों से एयर कंडीशनर का प्रयोग करते आ रहे हैं, पर इसका बेहतर और प्रभावी ढंग से कैसे प्रयोग हो, उन्हें यह पता नहीं होता। यही कारण है कि ऐसे लोग बिजली की अधिक खपत से लेकर कम कूलिंग और बार-बार एसी के खराब होने की शिकायतें करते हैं। उदाहरण के तौर पर, पूरे दिन और रात मिलाकर जितनी बिजली लाइट में खर्च होती है, लगभग उतना एसी एक घंटे में ही खपत कर देता है। ऐसे में कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है, जैसे :
तापमान को स्थायी रखें
कमरे को ठंडा करने के चक्कर में कुछ लोग कूलिंग मोड का अधिक इस्तेमाल करते हैं। यह तरीका सही नहीं है, बल्कि इसे एक स्थायी तापमान (जैसे 21 डिग्री सेल्सियस) पर रखें। तापमान नीचे रखने से बिजली खपत तेजी से होती है।
जरूरी है सर्विसिंग
एयर फिल्टर का नियमित रूप से साफ करना जरूरी है। साथ एयर ग्रिल और वेंट्स फर्नीचर या किसी अन्य चीज से ब्लाक न हों। सुनिश्चित करें कि आउटडोर यूनिट सही ढंग से काम कर रही है। एसी से आवाज आ रही है या सही ढंग से काम नहीं कर रहा है, तो इसकी सर्विसिंग कराएं।
सीलिंग फैन की मदद
एसी के साथ सीलिंग फैन का प्रयोग करने से एयर मूवमेंट बढ़ता है, जिससे 2-3 डिग्री कम तापमान महसूस करते हैं। एसी के तापमान को 24 डिग्री पर सेट करके पंखे की मदद से कमरे को ठंडा कर सकते हैं।
चुनें सही एसी यूनिट
एयर कंडीशनर को बदलना है तो हमेशा ऊर्जा खपत या स्टार रेटिंग को अवश्य ध्यान में रखें। अधिक स्टार होने से न केवल बिजली खपत कम होगी, बल्कि यूनिट का आप लंबे समय तक प्रयोग कर पाएंगे।
अपनी जरूरत का रखें ध्यान
आज कई सारे आप्शन उपलब्ध हैं, जैसे मिनी स्प्लिट, विंडो और पोर्टेबेल एसी में से अपनी जरूरत के हिसाब यूनिट चुन सकते हैं। कमरे की आकार और जरूरत को ध्यान में रखकर निर्णय कर सकते हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal