मार्केट गिरा, मगर इन 5 शेयरों ने पिछले हफ्ते दिया 69% तक रिटर्न

विदेशी निवेशकों की तरफ से किए गए शानदार निवेश के बावजूद भारतीय शेयर बाजार पिछले सप्ताह गिरावट के साथ बंद हुआ। इसके साथ ही लगातार चार सप्ताह से जारी तेजी का सिलसिला भी टूट गया। बीते कारोबारी हफ्ते में निफ्टी 0.75 प्रतिशत गिरकर 25,607.20 पर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स में 0.69 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और यह 83,339.26 पर बंद हुआ। जहां एक तरफ बीते हफ्ते शेयर बाजार गिरा, वहीं 5 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने निवेशकों को 69 फीसदी से अधिक तक रिटर्न दिया। आइए जानते हैं इन शेयरों के बारे में।

केसर पेट्रोप्रोडक्ट्स

केसर पेट्रोप्रोडक्ट्स का शेयर पिछले हफ्ते टॉप पर रहा, जिसने 69.19 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर बीते हफ्ते 10.55 रुपये से 17.85 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को इसका शेयर बीएसई पर 20 फीसदी की उछाल के साथ 17.85 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 199.34 करोड़ रुपये है।

बालकृष्ण पेपर मिल्स

बालकृष्ण पेपर मिल्स का शेयर पिछले हफ्ते 62.45 फीसदी उछला। कंपनी का शेयर प्राइस 15.02 रुपये से 24.40 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को इसका शेयर बीएसई पर 18.50 फीसदी की मजबूती के साथ 24.40 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 78.84 करोड़ रुपये है।

सोनालिस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स

सोनालिस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स शेयर पिछले हफ्ते 41.12 फीसदी ऊपर चढ़ा। कंपनी का शेयर 29.04 रुपये से 40.98 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को इसका शेयर बीएसई पर 7.47 फीसदी की मजबूती के साथ 40.98 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 19.46 करोड़ रुपये है।

ऑर्टिन ग्लोबल लिमिटेड

ऑर्टिन ग्लोबल लिमिटेड का स्टॉक पिछले हफ्ते 32.97 फीसदी ऊपर चढ़ा। हफ्ते के दौरान इस कंपनी का शेयर 12.98 रुपये से 17.26 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को ये शेयर बीएसई पर 1.17 फीसदी की तेजी के साथ 17.26 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 14.01 करोड़ रुपये है।

एसेक्स मरीन

एसेक्स मरीन का स्टॉक पिछले हफ्ते 30.66 फीसदी ऊपर चढ़ा। हफ्ते के दौरान इस कंपनी का शेयर 30.23 रुपये से 39.50 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को ये शेयर बीएसई पर 4.69 फीसदी की तेजी के साथ 39.50 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 60.36 करोड़ रुपये है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com