रणबीर कपूर की Ramayana ने तोड़ा ‘धुरंधर 2’ का रिकॉर्ड

नमित मल्होत्रा की ‘रामायणम्’ ने दुनियाभर के थिएटर्स में 24 दिन पूरे कर लिए हैं और इसी के साथ इसने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर भी इतिहास रच दिया है। रणबीर कपूर स्टारर एपिक फिल्म ने 5 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी और सिर्फ आठ दिनों में ही वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। वहीं 23 दिनों में इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर भी 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। लेकिन अब 24वें दिन इसने ग्लोबल सिनेमा में इतिहास रचते हुए रणवीर सिंह की धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) को मात दे दी है। ‘रामायणम्’ ने ‘धुरंधर 2’ को छोड़ा पीछे सैकनिल्क के मुताबिक, रणवीर सिंह की धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 1,813.39 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन किया था। वहीं अब ‘रामायणम्’ (Ramayana) ने इस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए अब तक 1,814.55 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। दिलचस्प बात ये है कि माइथोलॉजिकल फिल्म ने यह आंकड़ा 24 दिनों में छुआ है वहीं ‘धुरंधर 2’ का यह लाइफटाइम कलेक्शन है। भारत की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म बनी ‘रामायणम्’ इस रिकॉर्ड को तोड़ने के साथ ही ‘रामायणम्’ भारत की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है। इसके आगे आमिर खान की दंगल (Dangal) है जिसने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 2,070.30 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ‘रामायणम्’ के बारे में ‘रामायण: पार्ट 1’ एक पौराणिक फिल्म है। इसका निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है, जिन्होंने श्रीधर राघवन के साथ मिलकर इसकी पटकथा लिखी है। नमित मल्होत्रा और यश द्वारा निर्मित यह फिल्म वाल्मीकि रचित हिंदू महाकाव्य ‘रामायण’ पर आधारित है। माइथोलॉजिकल फिल्म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), यश (Yash), साई पल्लवी (Sai Pallavi), रवि दुबे (Ravi Dubey), अनुपम खेर, लारा दत्ता, शोभना, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेराय, कुणाल कपूर, अरुण गोविल और आदिनाथ कोठारे शामिल हैं। फिल्म दो पार्ट में बनी है, पहला पार्ट दीवाली 2026 के ठीक पहले 5 नवंबर को रिलीज हुआ वहीं दूसरा पार्ट 2028 में रिलीज होगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com