रामायण लिखने से पहले वाल्मीकि जी ने नारद मुनि से ही क्यों ली थी ‘सलाह’?

हिंदू धर्म में रामायण को अधिक महत्वपूर्ण ग्रंथ माना जाता है। इस ग्रंथ से जीवन जीने की सीख मिलती है। इसमें ऐसे कई पात्र देखने को मिलते हैं, जिन्होंने अपनी अहम भूमिका निभाई है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि रामायण की रचना करने का विचार महर्षि वाल्मीकि के मन में कैसे आया और उन्होंने सबसे पहले देवर्षि नारद का ही स्मरण क्यों किया? अगर नहीं पता, तो आइए इस आर्टिकल में आपको इस प्रसंग के बारे में विस्तार से बताते हैं।

इस प्रसंग का वर्णन वाल्मीकि रामायण के बालकाण्ड के दूसरे श्लोक में मिलता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दूसरे श्लोक के आधार पर महर्षि वाल्मीकि द्वारा नारद मुनि का स्मरण एक आदर्श मानव की खोज के लिए किया गया था।

रामायण का दूसरा श्लोक
को न्वस्मिन्साम्प्रतं लोके गुणवान्कश्च वीर्यवान् ।
धर्मज्ञश्च कृतज्ञश्च सत्यवाक्यो दृढव्रतः ॥

रामायण के इस श्लोक का अर्थ है कि इस वर्तमान संसार में ऐसा कौन व्यक्ति है जो गुणवान, पराक्रमी, धर्मज्ञ, कृतज्ञ, सत्यवादी और दृढ़ प्रतिज्ञ है?

इस श्लोक के द्वारा महर्षि वाल्मीकि ने नारद मुनि से प्रश्न पूछा है कि इस संसार में ऐसा कौन-सा व्यक्ति है, जो गुणवान, पराक्रमी, धर्मज्ञ, कृतज्ञ, सत्यवादी और दृढ़ प्रतिज्ञ हो?

महर्षि वाल्मीकि ने यह प्रश्न देवर्षि नारद से इसलिए किया था, क्योंकि वे तीनों लोकों में विचरण करने वाले सर्वज्ञ मुनि हैं। इसलिए केवल वे ही इन खास गुणों वाले मानव के बारे में बता सकते थे।

वाल्मीकि जी धरती पर मौजूद एक ऐसे असली और आदर्श इंसान के बारे में जानना चाहते थे, जिसमें सभी 16 श्रेष्ठ गुण एक साथ हों। केवल नारद मुनि ही थे जो वाल्मीकि जी की इस जिज्ञासा को शांत करके उन्हें श्रीराम के महान चरित्र के बारे में बता सकते थे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com