मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 की शुरूआत गुरूवार, 19 नवंबर से हो चुकी है। वहीं भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला शुक्रवार, 20 नवंबर को नेपाल के खिलाफ खेलेगी। 50 ओवर के इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इंडिया ए की कमान तिलक वर्मा के हाथ में है।
भारत के अलावा, पाकिस्तान ए, श्रीलंका ए, बांग्लादेश ए, अफगानिस्तान ए, नेपाल, यूनाईटेड अरब अमीरात और हांगकांग, चीन इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं।
ग्रुप स्टेज में होंगे 12 मुकाबले
टूर्नामेंट में 8 टीमों को दो ग्रुप में बांट दिया गया है। ग्रुप-ए में बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान और हांगकांग, चीन है। वहीं ग्रुप-बी में भारत, पाकिस्तान, नेपाल और यूएई है।
ग्रुप स्टेज में कुल 12 मुकाबले होंगे। सभी मैच दोहा में खेले जाएंगे। दोनों ही ग्रुप से टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएंगी। पहला सेमीफाइनल 26 नवंबर, वहीं दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 27 नवंबर को होगा, जबकि फाइनल 29 नवंबर को खेला जाएगा।
22 नवंबर को भारत-पाकिस्तान मुकाबला
भारतीय टीम अपने अभियान की शुरूआत 20 नवंबर को कर लेगी। मगर सभी को इंतजार 22 नवंबर को होगा, क्योंकि इसी दिन भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी।
भारत को इसके अलावा, ग्रुप स्टेज में एक और मुकाबला खेलना है, जहां उसका सामना 24 नवंबर को यूएई से होगा। तिलक की अगुवाई में भारतीय टीम की नजर खिताब जीतने पर होगी।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal