हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। उत्तरी बर्फीली हवाओं से तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है तो वहीं प्रदेश में डेंगू के मरीजों में भी इजाफा हो रहा है। राजस्थान से सटे हिसार के बालसमंद क्षेत्र का रात्रि तापमान 1.5 डिग्री सैल्सियस की गिरावट के साथ 8.6 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं इस साल अब तक डेंगू के 958 मामले सामने आ चुके हैं।
मौसम विशेषज्ञ डा. चंद्रमोहन ने बताया कि गुरुग्राम: आने वाले दिनों में बीच-बीच में केवल कमजोर पश्चिमी मौसम प्रणाली के असर से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर लगातार हल्की बर्फबारी जारी रहेगी। मैदानी राज्यों में 22 नवम्बर तक मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहेगा। मौसम प्रणाली के असर से वातावरण में मौजूद नमी और शांत हवाओं से सुबह के समय धुंध कोहरा देखने को मिल सकता है। भारतीय मौसम विभाग ने इसको लेकर पैलो अलर्ट जारी कर रखा है।
पंचकूला में सबसे ज्यादा 111 केस
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों अनुसार प्रदेश में सोनीपत और करनाल में मामलों में लगातार पुचकूला कियत और की सबसे ज्यादा मामले पंचकूला में रिपोर्ट हुए हैं। इसके बाद सोनीपत और करनाल में 86-86, फरीदाबाद में 78, गुरुग्राम में 75 और झज्जर में 70 मामले सामने आए हैं। राहत की बात यह है कि इस साल अब तक डेंगू से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। प्रदेशभर में जांच दौरान 1.41 लाख घरों में का लारवा मिला है। स्वास्थ्य विभाग में लापरवाही बरतने वाला हजार लोगों को नोटिस जारी किए हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal