‘यूक्रेन युद्ध खत्म कराने के लिए अमेरिका-चीन साथ’: राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा दावा, पुतिन के साथ बनेगी बात?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका और चीन रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने के पक्ष में हैं। दोनों देश चाहते हैं कि इस संघर्ष को समाप्त करने के लिए मिलकर प्रयास किए जाएं। ट्रंप ने यह बात चीन के शेनझेन में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग शिखर सम्मेलन से इतर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा कि बातचीत से सकारात्मक नतीजे निकलने की उम्मीद है। ट्रंप ने यह भी कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करना दोनों देशों के साझा हित में है।

ईरान को लेकर अमेरिका और चीन की क्या चिंता?
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और चीन दोनों चाहते हैं कि ईरान परमाणु हथियार हासिल न करे। इसके साथ ही दोनों देशों का हित इस बात में भी है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से ऊर्जा की आपूर्ति जारी रहे। ट्रंप ने बैठक में इन दोनों मुद्दों पर अपनी बात रखते हुए कहा कि अमेरिका और चीन इस मामले में एक जैसी मजबूत राय रखते हैं।

रूस-यूक्रेन युद्ध में हर महीने 25 हजार लोगों की मौत: ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध में जान गंवाने वालों की संख्या को लेकर भी दावा किया। उन्होंने कहा कि इस संघर्ष में हर महीने करीब 25 हजार लोग मारे जा रहे हैं। इनमें ज्यादातर सैनिक हैं। ट्रंप ने कहा कि कूटनीतिक प्रयासों से इस युद्ध को खत्म किया जा सकता है। उन्होंने इसे दोनों देशों के बीच जारी संघर्ष की गंभीरता बताने के लिए सामने रखा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com