फ्रंटियर एयरलाइंस की शिकागो में इमरजेंसी लैंडिंग

शिकागो में फ्रंटियर एयरलाइंस में बुधवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई जब विमान के हवा में रहने के दौरान पूरे केबिन में पानी भर गया। केबिन में पानी भर जाने के बाद यात्री विमान को इमररजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। केबिन में पानी आने की वजह बाथरूम से पानी लीक करना बताया गया। सिंक से पानी लीक होने की वजह से परेशानी हुई। हालात उस वक्त और ज्यादा भयावह हो गए जब पायलट ने खतरे को भांपते हुए एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स को इमरजेंसी बता कर मेडे, मेडे, मेडे का कॉल दिया। बाथरूम के सिंक का पानी फैला बुधवार को न्यूयार्क पोस्ट से मिली जानकारी के अनुसार शिकागो में फ्रंटियर एयरलाइंस के एक यात्री विमान को बाथरूम का सिंक ओवरफ्लो होने की वजह से इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। इस दौरान पानी विमान के पूरे केबिन में भर गया जिससे यात्री घबरा गए और परेशान हो गए। मीडिया में आई एक वीडियो में नल के फट जाने से विमान के फर्श पर पानी फैला दिख रहा है।इसी दौरान फ्रंटियर एयरलाइंस की फ्लाइट 3566 डेनवर से डेट्रायट जा रही थी। पायलट ने बताया इमरजेंसी पानी के गलियारे (aisle) में भी भरने के बाद पायलटों ने इमरजेंसी घोषित कर जल्द ही सुरक्षित लैंडिग की इजाजत मांगी। इस दौरान पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स को मेडे की कॉल भी दी। बता दें कि पायलट तभी मेडे का कॉल देते हैं जब वो विमान उड़ान के लिए पूरी तरह से असुरक्षित हो जाता है। इस दौरान पायलट प्लेन से कंट्रोल खो देता है। पानी से खराब हो सकते थे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मीडिया रिपोर्ट्स में पायलट ने कहा कि हम इमरजेंसी घोषित करना चाहते हैं। हमारे आगे वाले शौचालय के सिंक से पानी लीक हो रहा है। पानी इतनी तेजी से बह रहा है कि पीछे का पूरा केबिन एरिया पानी से भर गया है। हमें इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को लेकर चिंता हो रही है। उन्होंने कहा कि हम शिकागो ओ-हेयर की ओर जाना चाहेंगे। एक यात्री द्वारा लिए गए फुटेज में विमान का गलियारा पूरी तरह से पानी से भरा हुआ दिखाई दे रहा है। इस दौरान विमान में मौजूद एक प्लंबर ने सिंक को बंद करने में मदद की, लेकिन तब तक केबिन में बहुत सारा पानी भर चुका था। फ्रंटियर ने ‘द पोस्ट’ को बताया कि विमान सुरक्षित उतर लिया। इस दौरान किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com