हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दीपावली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने दीपावली का संदेश देते हुए कहा कि आप सभी को दीपावली के पावन पर्व की हृदय से हार्दिक शुभकामनाए।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि दीपावली हमें मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के उस आदर्श जीवन की याद दिलाती है, जो सत्य, धर्म, त्याग और मर्यादा का प्रतीक है।
यह पर्व हमें सिखाता है कि अंधकार कितना भी गहरा हो, फिर भी प्रकाश की विजय निश्चित है। प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद और माँ लक्ष्मी की कृपा हर घर पर बनी रहे। हम सब मिलकर प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के दीप जलाएँ।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal