पीलीभीत के नूरानपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को पीलीभीत जिले के दौरे पर हैं। वे मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे बीसलपुर तहसील क्षेत्र के गांव नूरानपुर पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर शिव मंदिर के निकट बनाए गए हेलीपैड पर उतरा। उनके आगमन पर कार्यक्रम स्थल पर हलचल तेज हो गई। बड़ी संख्या में साधु-संत, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उनके स्वागत के लिए मौजूद हैं।

मुख्यमंत्री के स्वागत में जयकारे लगाए गए। गोरक्षपीठ से जुड़े शिव मंदिर परिसर में यह कथा आयोजित की गई है। मंगलवार को इस कथा का समापन हो रहा है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुबह से ही आश्रम परिसर में तैयारियां चल रही थीं। आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में साधु-संत और श्रद्धालु कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। आयोजन स्थल पर भक्तिमय माहौल बना हुआ था।

नूरानपुर में मुख्यमंत्री का स्वागत
मुख्यमंत्री के पहुंचते ही कार्यक्रम स्थल पर उत्साह बढ़ गया। उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में साधु-संत, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण एकत्र हुए थे। लोगों ने मुख्यमंत्री के सम्मान में जयकारे लगाए। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा था।

नौ जिलों की पुलिस तैनात
मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पीलीभीत समेत नौ जिलों की पुलिस को जिम्मेदारी सौंपी गई है। करीब 1600 पुलिसकर्मियों के साथ पीएसी की एक कंपनी तैनात की गई है। सुरक्षा व्यवस्था में चार अपर पुलिस अधीक्षक, 16 डिप्टी एसपी, 42 थाना प्रभारी, 144 उपनिरीक्षक, 38 महिला उपनिरीक्षक, 707 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल, 124 महिला कांस्टेबल तथा 65 यातायात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com