रिलीज से पहले King ने बनाया रिकॉर्ड, 175 करोड़ में हुई ओवरसीज राइट्स डील
पठान-जवान और डंकी की रिलीज के तीन साल बाद अब शाह रुख खान फिल्मी पर्दे पर अपना जलवा बिखेरने के लिए फिर से तैयार हैं। कुछ दिनों पहले ही उनकी अपकमिंग क्रिसमस रिलीज फिल्म किंग (King Movie) का एक नया पोस्टर सामने आया था। अब किंग ने बड़ा टारगेट बनाया है। एक्शन थ्रिलर फिल्म के विदेशी राइट्स की डील डेढ़ महीने पहले करते हुए इंडियन सिनेमा में किंग ने कौन सा इतिहास रचा है, चलिए बताते हैं।
175 करोड़ में बिके किंग के ओवरसीज राइट्स
पिंकविला की रिपोर्ट्स के मुताबिक, फार्स फिल्म्स ने किंग के विदेशी राइट्स लगभग 18 मिलियन यानी कि 175 करोड़ में खरीद लिए हैं। इंडियन सिनेमा के इतिहास में अब तक किसी भी फिल्म के विदेशी राइट्स इतने मंहगे नहीं बिके हैं। फार्म फिल्म्स ने ‘किंग’ को डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स में मिनिमम गारंटी 175 करोड़ की दी है।
24 दिसंबर को शाह रुख खान की किंग को विश्वभर में रिलीज करने के लिए तैयार फार्स फिल्म्स के चेयरमैन मिस्टर गोलचिन ने कहा, “शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ को बिग स्क्रीन पर लाना हमारे लिए बहुत गर्व की बात है। इस खास फिल्म को रिलीज करने का मौका मिलना हमारे लिए एक बड़ी उपलब्धि है और हम इतने बड़े प्रोजेक्ट को दर्शकों तक पहुंचाने का हिस्सा बनकर बहुत खुश हैं।”
‘किंग को विदेशी दर्शकों तक पहुंचाना गर्व की बात’
मिस्टर गोलचिन ने आगे कहा, “शाहरुख खान एक ग्लोबल आइकॉन हैं और उनका सिनेमैटिक इनफ्लुएंस किसी एक देश तक सीमित नहीं है। ऐसे में ‘किंग’ को सिल्वर स्क्रीन पर लाना हमारी पूरी टीम के लिए सम्मान और गर्व की बात है।”
इसके अलावा रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के सीईओ ने 175 करोड़ की ओवरसीज राइट्स डील के बारे में बात करते हुए कहा, “हम अपनी सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्म ‘किंग’ के लिए फार्स फिल्म को ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूटर बनाकर बहुत खुश हैं। फार्स फिल्म की इंटरनेशनल लेवल पर मजबूत पहुंच और ग्लोबल मार्केट की अच्छी समझ से फिल्म को इंटरनेशनल लेवल पर काफी फायदा मिलेगा।”
किंग को विदेशों में करनी होगी मोटी कमाई
शाह रुख खान की पिछली 2 फिल्मों पठान और जवान का डिस्ट्रीब्यूशन विदेशों में यशराज ने किया था और इन दोनों ही फिल्मों ने ओवरसीज मार्केट में 400 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया। अब शाह रुख खान की किंग के 175 करोड़ की डील के बाद कमाई का बड़ा टारगेट है। अगर इस फिल्म की मिनिमम गारंटी 175 करोड़ रुपए की है, तो फिल्म को विदेशी बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई करनी होगी ताकि डिस्ट्रीब्यूटर का नुकसान न हो।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal