जर्मनी में युवक ने भीड़ पर जानबूझकर चढ़ाई तेज रफ्तार BMW कार

 सोमवार को देर रात उत्तरी जर्मनी में एक कार ने जानबूझकर लोगों के समूह को टक्कर मार दी। हादसे में कई लोग घायल हो गए।

पुलिस ने मामले की दी जानकारी

पुलिस अधिकारी ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को मामले की जानकारी देते हुए बताया कि न्यूस्टैड एम रूबेनबर्गे में एक BMW कार को आरोपी ने जानबूझकर लोगों के एक समूह पर चढ़ा दिया।

इस घटना में चार से पांच लोग घायल हो गए, जिनमें से कुछ को मामूली चोट आई है वहीं कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

संदिग्ध मौके से फरार

पुलिस की एक टीम पास में ही रूटीन ट्रैफिक चेकिंग कर रही थी, टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को कंट्रोल किया। पुलिस ने बताया कि घटना के दौरान अधिकारियों ने गाड़ी पर गोलियां भी चलाईं।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस घटना में शामिल लोग एक-दूसरे को जानते थे। पुलिस ने बताया कि कार में सवार लोग मौके से भाग गए और अभी भी फरार हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com