CM धामी ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ की सौगात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पिथौरागढ़ आगमन पर उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, बुजुर्ग, मातृशक्ति और युवा पहुंचे। मुख्यमंत्री की एक झलक पाने और उनका अभिनंदन करने के लिए लोगों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। जगह-जगह हुए आत्मीय स्वागत और जनता के अपार स्नेह से मुख्यमंत्री भी अभिभूत नजर आए।

पिथौरागढ़ में गर्मजोशी से हुआ सीएम धामी का स्वागत

मुख्यमंत्री धामी के प्रति विशेष रूप से युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। बड़ी संख्या में उपस्थित युवाओं ने पूरे जोश और उमंग के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया। वहीं, मातृशक्ति और बुजुर्गों ने भी मुख्यमंत्री को अपना स्नेह एवं आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने जनता का अभिवादन स्वीकार करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ की जनता से मिला यह अपार प्रेम और आशीर्वाद उन्हें प्रदेश के विकास के लिए और अधिक ऊर्जा के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।

सीएम ने किया 67 प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण एवं शिलान्यास

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय जनता के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 139वें संस्करण का श्रवण किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 284 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 67 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं के विस्तार से संबंधित विभिन्न घोषणाएं भी कीं।

सीमांत क्षेत्रों के विकास को मिलेगी नई गति

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन विकास परियोजनाओं से पिथौरागढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाएं मजबूत होंगी और स्थानीय नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। सड़क, कनेक्टिविटी और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से सीमांत क्षेत्रों के विकास को नई गति मिलेगी।

पिथौरागढ़ में सड़क एवं हवाई कनेक्टिविटी का हो रहा विस्तार

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में राज्य सरकार सीमांत जनपदों के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आज पिथौरागढ़ में सड़क एवं हवाई कनेक्टिविटी का विस्तार हो रहा है। पर्यटन और साहसिक पर्यटन की नई संभावनाएं विकसित की जा रही हैं, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

हर नागरिक तक पहुंचना चाहिए विकास योजनाओं का लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य सीमांत क्षेत्रों में रहने वाले प्रत्येक नागरिक तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। बेहतर सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और अन्य आवश्यक सुविधाओं के विस्तार के माध्यम से सीमांत जनपदों को विकास की मुख्यधारा से और अधिक मजबूती से जोड़ा जा रहा है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com