हनुमान चालीसा की यह 1 चौपाई बदल देगी जीवन, ‘विद्यावान गुणी अति चातुर…’

हिंदू धर्म में हनुमान चालीसा का पाठ अधिक फलदायी माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इसका नियमित रूप से पाठ करने से मन से डर, चिंता और घबराहट की समस्या दूर होती है और हनुमान जी की कृपा से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। वैसे तो हनुमान चालीसा की हर चौपाई एक खास संदेश देती है, लेकिन एक ऐसी चौपाई है जिसमें गोस्वामी तुलसीदास जी ने बजरंगबली के संपूर्ण व्यक्तित्व का वर्णन किया है।

हनुमान चालीसा की इस चौपाई से सीख मिलती है कि हनुमान जी सदैव अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए आतुर रहते हैं और अपने लक्ष्य को पूरा करते हैं। यह जानकर आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि हम किस चौपाई की बात कर रहे हैं, तो आइए इस आर्टिकल में आपको इस चौपाई के बारे में बताते हैं।

विद्यावान गुणी अति चातुर।
राम काज करिबे को आतुर।।

हनुमान चालीसा की इस चौपाई का हिंदी अर्थ है कि हे हनुमान जी! आप सभी विद्याओं के ज्ञाता हैं। आप श्रेष्ठ गुणों से संपन्न हैं। साथ ही आप अधिक चतुर और कार्यकुशल हैं। आप भगवान श्रीराम के कार्यों को पूरा करने के लिए सदैव आतुर रहते हैं।

विद्यावान गुणी अति चातुर: हनुमान जी के पास अपार शक्ति और ज्ञान है, साथ ही हर काम को करने की एक बेहतरीन कला है। बजरंगबली सभी विद्याओं में निपुण हैं।

राम काज करिबे को आतुर: हनुमान जी के पास इतना ज्ञान होने के बाद भी उनमें बिल्कुल भी अहंकार नहीं है। उनके जीवन का एकमात्र और सबसे बड़ा लक्ष्य सदैव भगवान श्रीराम की सेवा करना है, जिसके लिए वे हमेशा बिना किसी देरी के तैयार रहते हैं।

इस महत्वपूर्ण चौपाई से सीख मिलती है कि जीवन में सफलता पाने के लिए अपनी शिक्षा और व्यवहार को बेहतर बनाना जरूरी है। व्यक्ति कितना भी ज्ञानी, गुणवान और योग्य क्यों न हो, उसे अपने कर्म और आराध्य के प्रति हमेशा विनम्र और समर्पित रहना चाहिए।

किस दिन करें हनुमान चालीसा का पाठ?
वैसे तो हनुमान चालीसा का पाठ रोजाना किया जा सकता है, लेकिन मंगलवार और शनिवार के दिन पाठ करना अधिक फलदायी माना जाता है, क्योंकि इन दोनों दिनों में हनुमान जी की विशेष पूजा-अर्चना करने का विधान है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com