मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सॉफ्ट लॉन्च से पहले ‘नमो यमुना रिवर सफारी’ का निरीक्षण किया। इस दौरान दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा भी उनके साथ रहे।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, ‘हमने दिल्ली के लिए यमुना सफारी शुरु की है तो हमारी योजना है कि छठ से पहले इसका उद्घाटन कर दिया जाए। अन्य शहरों में हम कहीं गंगा जी पर, कहीं यमुना जी पर या फिर किसी और नदी पर जाते हैं तो नाव में जाकर बहुत सुकून मिलता है।
ऐसा ही यहां यमुना सफारी करते हुए लोगों को सुकून मिलेगा। वो मां यमुना के दर्शन कर पाएंगे और यहां पर परिवार आएंगे। एक बहुत ही अच्छे पिकनिक स्थल के रूप में इसको बनाया जा रहा है, जहां पर प्रकृति का पूरा ध्यान रखते हुए, मां यमुना की सफाई का ध्यान रखते हुए यहां के लोग इसका उपयोग करेंगे।’
सीएम ने आगे कहा, ‘दिल्ली के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। मैं इसके लिए हमारी केंद्र सरकार, दिल्ली राज्य, हमारे पर्यटन विभाग और डीडीए को बहुत-बहुत बधाई देना चाहती हूं। इन सभी ने मिलकर इसको संभव करके दिखाया। दिल्ली की जनता को भी बधाई कि उनकी वोट की ताकत ने जिस सरकार को बनाया, वो लगातार काम कर रही है।’
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal