रियाद एयरपोर्ट शुरू होते हूती विद्रोहियों ने फिर दी हमले धमकी

हूती विद्रोहियों के हमले की चेतावनी के कुछ घंटे बाद ही रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सेवा बहाल हो गई। रविवार से शुरू हुई उड़ान सेवा में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए अलग अलग टर्मिनल तय किए गए हैं।

एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि टर्मिनल एक से घरेलू उड़ानें संचालित होंगी, जबकि टर्मिनल 2 से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित होंगी। इसको लेकर शनिवार देर रात सोशल मीडिया एक्स पर अपडेट जारी किया गया। सेवा शुरू होने से कुछ घंटे पहले ही हूती विद्रोहियों ने इसे सैन्य लक्ष्य बनाने की बात कही थी।

एयरपोर्ट प्रशासन ने कहा कि यात्री अपने यात्रा के बारे में अपडेट रहें और लगातार अपनी एयरलाइन्स के स्टेटस को चेक करते रहें। सहयोग करते रहिए और निर्देशों का पालन करते रहिए।

जारी रहेंगे हमले
इसके कुछ समय बाद ही हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी ने कहा कि हवाई अड्डे को निशाना बनाने वाले अभियान जारी रहेंगे। उन्होंने एयरलाइनों, कर्मचारियों और यात्रियों को इस जगह का इस्तेमाल न करने की चेतावनी दी।

हूती विद्रोहियों ने एयरपोर्ट को बताया असुरक्षित जगह
सैन्य प्रवक्ता सरी ने अपने पोस्ट में कहा कि रियाद के खालिद हवाई अड्डे से यात्रा न करें। यह जगह असुरक्षित है। इसकी वजह उन्होंने साफ करते हुए कहा कि यह हमारे बलों के लिए एक सैन्य लक्ष्य है।

सऊदी प्रशासन होगा जिम्मेदार
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इस हवाई अड्डे पर होने वाली किसी भी गतिविधि और उसके नतीजों के लिए सऊदी प्रशासन जिम्मेदार होगा। कहा कि हम इस जगह को निशाना बनाते रहेंगे और इस वजह से ये सुरक्षित नहीं हैं। इससे पहले भी हूती ने सऊदी अरब के हवाई अड्डों और ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हमला किया था।

हाल ही में मक्का और मदीना पर सऊदी ने हूतियों के द्वारा मिसाइल हमले का दावा किया गया। उन्होंने कहा कि जवाबी कार्रवाई में उन्हें नष्ट कर दिया गया। इनके टुकड़े इन शहरों के आसपास मिले हैं।

जारी हुई एडवाइजरी
एयरलाइनों की एडवाइजरी के अनुसार, रियाद और दम्माम से जुड़ी सेवाएं सात नवंबर तक रद रहेंगी। जेद्दा आने-जाने वाली उड़ानें 31 अक्टूबर तक बंद रहेंगी। एयरलाइनों ने प्रभावित यात्रियों को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के रीबुकिंग का विकल्प या पूरा रिफंड देने की पेशकश की है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com