अमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध गोलीबारी

अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित तल्लाहसी में एक फुटबॉल स्टेडियम के पास शनिवार देर रात हुई अंधाधुंध गोलीबारी में कम से कम 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

स्थानीय पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक, यह हिंसक घटना फ्लोरिडा एएंडएम यूनिवर्सिटी (FAMU) के ब्रैग मेमोरियल स्टेडियम के बाहरी परिसर में उस समय हुई जब वहां एक कार्यक्रम चल रहा था।

घायलों में 6 नाबालिग शामिल

तल्लाहसी पुलिस विभाग ने बताया कि कुल 12 घायलों में से 11 लोगों को गोलियां लगी हैं। पीड़ितों में 6 वयस्क और 6 नाबालिग शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, गोलीबारी के शिकार हुए लोगों में से कम से कम तीन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।

वहीं, बाकी नौ घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और आपातकालीन सेवाओं ने मौके पर पहुंचकर राहत और जांच कार्य शुरू कर दिया।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com