56 साल पहले ‘सपनों की रानी’ की तलाश में निकले थे राजेश खन्ना

किशोर कुमार (Kishore Kumar) और राजेश खन्ना की शानदार जोड़ी हिंदी सिनेमा के इतिहास की सबसे बेमिसाल जुगलबंदी रही है। दिग्गज सिंगर ने अपनी मधुर आवाज में राजेश खन्ना की कटी पतंग, आनंद और अजनबी जैसी कई सदाबहार फिल्मों के गाने गाए हैं। किशोर कुमार की आवाज और राजेश खन्ना के एक्सप्रेशन उनके सभी गानों को सुपरहिट करवा देती थी। 56 साल पहले दिग्गज सिंगर किशोर कुमार की आवाज में एक ऐसा प्रेम गीत रिलीज हुआ था, जिसे सुनने के बाद हर लड़के ने अपनी सपनों की रानी के लिए वही गाना गाता दिखा। हालांकि, इस गाने में राजेश खन्ना ने ऑडियंस को बहुत बड़ा धोखा भी दिया था। कौन सा है वो पॉपुलर गीत, नीचे डिटेल में पढ़ें।

राजेश खन्ना दार्जिलिंग की वादियों में ढूंढ रहे थे रानी

हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) के जिस पॉपुलर गाने का जिक्र हम अपने इस लेख में कर रहें हैं, वह साल 1969 में रिलीज हुई मूवी अराधना का है। जिसमें एक्टर के साथ शर्मिला टैगोर मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। इस कल्ट क्लासिक फिल्म का ‘मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू’ गीत 56 साल बाद भी हिंदी सिनेमा का मोस्ट सेलिब्रेटेड सॉन्ग है। राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर और शर्मिला टैगोर पर फिल्माया ये एक रोमांटिक ट्रैक है, जिसे किशोर कुमार (Kishore Kumar Songs) ने अपनी मधुर आवाज दी। गाने का म्यूजिक एसडी बर्मन ने दिया था।

रोमांटिक गाने में साथ नहीं थे राजेश खन्ना-शर्मिला टैगोर

ये गाना आज हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे रोमांटिक गानों में से एक है, लेकिन जब इस गाने की शूटिंग हुई तो ये दोनों सुपरस्टार साथ थे ही नहीं, बल्कि एडिटिंग के कमाल से दोनों की शानदार केमिस्ट्री दिखाई गई दी। द कोरम को दिए इंटरव्यू में शर्मिला टैगोर ने खुद ये खुलासा किया था कि इस गाने की शूटिंग राजेश खन्ना ने दार्जिलिंग में अकेले ही की थी। वह अपनी दूसरी फिल्मों के कमिटमेंट की वजह से उनके साथ वहां नहीं थी। राजेश खन्ना का सीन जहां दार्जिलिंग में शूट हुआ, तो वहीं शर्मिला टैगोर के सभी ट्रेन के शूट्स मुंबई के एक स्टूडियो में रियर प्रोजेक्शन के जरिए की गई थी। बाद में दोनों सीन्स को मेकर्स ने ऐसे एडिट किया की ऑडियंस ये 56 सालों में पकड़ ही नहीं पाई की दोनों सितारों ने लव सॉन्ग में अलग-अलग शूटिंग की है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com