परविंदर हत्याकांड: सीएम मान बोले- पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश

सीएम मान ने पंजाब के मानसा जिले में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले को लेकर राज्य सरकार का रुख स्पष्ट किया है। सरकार ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए स्पष्ट किया है कि राज्य में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले में पुलिस को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया कि मानसा में हुई यह दुखद घटना अत्यंत निंदनीय है। पंजाब के युवा राज्य की सबसे बड़ी पूंजी हैं और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। राज्य में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।सीएम मान ने कहा इस मामले में पुलिस को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। कानून अपने हाथ में लेने वालों के सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। आरोपी के घर और शॉप पर बुलडोजर एक्शन पुलिस ने जेसीबी से कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर को गिरा दिया है। वहीं, आरोपी की मेडिकल शॉप के पास भी पुलिस जेसीबी लेकर पहुंची है। मौके पर मौजूद लोगों ने अपना रोष जाहिर करते हुए मेडिकल शॉप में आग लगा दी। पुलिस ने बल प्रयोग कर लोगों को पीछे हटाया और दुकान को भी गिरा दिया। वहीं, पुलिस ने बुधवार सुबह मुख्य आरोपी मेडिकल स्टोर मालिक को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री मान ने इस हत्या को दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए कहा कि उन्होंने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को मामले में हर स्तर पर हुई किसी भी चूक की जांच करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस हत्या के पीछे जो भी लोग हैं उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com