साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए 17 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। टीम के घातक तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा फिट हो चुके हैं और दूसरे टेस्ट में खेलते हुए दिख सकते हैं, जबकि ट्रिस्टन स्टब्स को बाहर कर युवा मैथ्यू ब्रीत्जके को बुलाया गया है।
साउथ अफ्रीका को पहले मैच 214 रनों से बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था। यह टेंबा बावुमा की बतौर टेस्ट कप्तान पहली हार थी। अब रबाडा के वापस आने से टीम को मजबूती मिलेगी। रबाडा हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे थे, इस वजह से वो पहले मैच में सेलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं थे।
ब्रीत्जके को मिला मौका
साउथ अफ्रीका ने स्टब्स को बाहर कर युवा बल्लेबाज ब्रीत्जके को मौका दिया है। ब्रीत्जके वनडे क्रिकेट में धमाल मचा रहे हैं, जिसका फायदा उन्हें मिला है। ब्रीत्जके ने अब तक अपने टेस्ट करियर में सिर्फ दो ही मैच खेले हैं।
ब्रीत्जके आखिरी बार जिंबाब्वे के खिलाफ टेस्ट खेले थे। उन्होंने अब तक खेले तीन पारियों में सिर्फ 14 रन बनाए हैं। हालांकि, साउथ अफ्रीका को उम्मीद होगी कि वो अपना वनडे वाला फॉर्म टेस्ट में भी जारी रखेंगे।
टोनी डी जोर्जी हैमस्ट्रिंग की चोट से परेशान है, जिसकी वजह से वो चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। स्टब्स की गैरमौजूदगी में रायन रिकल्टन विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगे।
18 अक्टूबर से शुरू होगा दूसरा टेस्ट
साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट 18 अक्टूबर से शुरू होगा। यह मैच गकेबेरा के सेंट जॉर्ज्स पार्क में खेला जाएगा, जहां साउथ अफ्रीका की नजर मुकाबले को जीतकर सीरीज बराबर करने पर होगी, जबकि ऑस्ट्रेलिया इस मैच को अपने नाम कर सीरीज पर कब्जा जमाने को देखेगा।
ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को पहले मैच एकतरफा मात दी थी। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कप्तान पैट कमिंस, मैट रेनशॉ और जोश हेजलुड ने दमदार प्रदर्शन किया था। दूसरे टेस्ट में एक बार फिर इन तीनों से टीम को एक और शानदार परफॉर्मेंस की उम्मीद होगी।
दूसरे टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीका टीम
टेंबा बावुमा (कप्तान), मार्केस एकरमैन, डेविड बेडिंगम, मैथ्यू ब्रीत्जके, कॉर्बिन बॉश, गेराल्ड कोएत्जी, साइमन हार्मर, मार्को जानसेन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, वियान मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, एनरिक नॉर्खिया डेन पैटरसन, कागिसो रबाडा, रयान रिकेलटन, और काइल वेरेन।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal