नाइजीरिया में सेना के बेस पर इस्लामी चरमपंथियों का हमला

नाइजीरिया के पूर्वोत्तर बोरनो राज्य में एक सैन्य ठिकाने पर बोको हराम के चरमपंथियों ने हमला कर दिया। इस हमले में चरमपंथियों ने कम से कम 10 सैनिकों की हत्या कर दी और 20 से अधिक को घायल कर दिया। सैन्य सूत्रों ने बताया कि मंगलवार रात को उग्रवादियों ने गुजामाला स्थानीय सरकारी इलाके में स्थित इस बेस पर हमला किया। उन्होंने सैनिकों पर काबू पा लिया, सैन्य वाहनों को नष्ट कर दिया और पास के मैरारी गांव के कुछ हिस्सों में आग लगा दी। 5 नागरिकों की भी मौत समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से बताया कि इस हमले में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए, जबकि कम से कम पांच आम नागरिक और एक वन रक्षक (फॉरेस्ट गार्ड) मारे गए। हादसे के शिकार हुए मछुआरे जिब्रिन हसन ने बताया कि सैन्य ठिकाने पर हमला करने से पहले लड़ाकों ने पास ही झील के किनारे बसे गांव ‘तुमबुन बारेबारी’ से 40 से अधिक नावें छीन ली थीं। वहीं एक अन्य मछुआरे, बाबागाना मुहम्मद ने बताया कि एक साथ कई जगह किया गया हमला था… फर्क सिर्फ इतना रहा कि उन्होंने हम मछुराहों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। विद्रोह रोकने के लिए सेना 17 साल से चला रही अभियान उल्लेखनीय है कि उत्तर-पूर्वी नाइजीरिया में 17 साल से चल रहे विद्रोह को रोकने के लिए सेना कई सालों से अभियान चला रही है, लेकिन इसके बावजूद हाल के हफ्तों में बोको हराम और इस्लामिक स्टेट वेस्ट अफ्रीका प्रोविंस (ISWAP) जैसे इस्लामी समूहों के हमले तेज हो गए हैं। पिछले हफ्ते, नाइजीरियाई सैनिकों ने बोर्नो राज्य में सेना की एक चौकी पर हुए हमले को नाकाम कर दिया और ISWAP के 25 से ज्यादा लड़ाकों को मार गिराया। हालांकि, इस दौरान सेना को कितना नुकसान हुआ, इसकी जानकारी नहीं दी गई।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com