वसीम जाफर ने बताया कौन होगा कोहली का परफेक्ट रिप्लेसमेंट? नाम लेकर सभी को चौंकाया

वनडे क्रिकेट में नंबर-3 पर भारत के लिए लगभग पिछले 15 सालों से कोई दिक्कत नहीं हुई है। इसका कारण विराट कोहली हैं। उन्होंने अपने प्रदर्शन से इस नंबर पर कोई परेशानी नहीं आने दी है। हालांकि, अब भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने कोहली के रिप्लेसमेंट का नाम बताया है। उनका कहना है कि जब 2027 विश्व कप के बाद कोहली चले जाएंगे, तो उनकी जगह किसी खिलाड़ी को लेनी होगी।

विराट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई वनडे सीरीज से पहले कन्फर्म किया था कि ये उनका आखिरी विश्व कप होगा। ऐसे में उनके जाने के बाद तीसरे नंबर की जगह खाली होगी, जो टॉप ऑर्डर में अहम क्रम माना जाता है। जाफर का मानना है कि कोहली की जगह को बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा भर सकते हैं। पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने तिलक के खेल की जमकर तारीफ की है।

वसीम जाफर ने बताया विराट कोहली के रिप्लेसमेंट का नाम

पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए तिलक को कोहली का उत्तराधिकारी बताया। उन्होंने कहा, “तिलक का खेल देखकर बहुत अच्छा लगता है। उन्होंने नंबर तीन पर पहले बल्लेबाजी करते हुए सेंचुरी बनाई। इसके बाद पांचवें और छठे क्रम पर भी उन्होंने खूबसूरती से खुद को ढाल लिया है। ये कमाल की बैटिंग क्वालिटी है।”

जाफर ने एक तरफ जहां, तिलक को कोहली का उत्तराधिकारी बताया, तो दूसरी तरफ यशस्वी जायसवाल को रोहित शर्मा के लिए परफेक्ट रिप्लेसमेंट बताया। उन्होंने कहा, “अब समय आ गया है कि रोहित और विराट चले जाएंगे। रोहित एक टॉप ऑर्डर बैट्समैन हैं, तो यशस्वी जाहिर तौर पर उनकी जगह लेंगे। मुझे लगता है कि विराट की जगह भी एक बाएं हाथ का बल्लेबाज होगा।”

जाफर ने की तिलक वर्मा की जमकर तारीफ

पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा, “उसके पास शानदार गेम है। हमने देखा है कि उसने दलीप ट्रॉफी में किस तरह से रन बनाए। लिस्ट ए क्रिकेट में उसका 55 का औसत है। इस वजह से वो तीनों फॉर्मेट में आसानी से फिट हो सकता है।” तिलक ने भले ही भारतीय टीम के लिए टी20 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है लेकिन अभी उन्हें वनडे का कम अनुभव है। वर्मा ने अब तक चार मैच खेले हैं, जिसमें मात्र 68 रन बनाए हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com