मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, ‘विपक्ष देश में ऐसी परिस्थितियां उत्पन्न करने की कोशिश कर रहा है जिसका कोई आधार नहीं है, जिसके पीछे लक्ष्य केवल जनता को गुमराह करना है।
एसआईआर और वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ियों को लेकर देश की राजनीति में घमासान मचा हुआ है। विपक्ष भाजपा और मुख्य चुनाव आयुक्त को घरने में लगा है। इस बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विपक्ष पर हमला बोला है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, ‘विपक्ष देश में ऐसी परिस्थितियां उत्पन्न करने की कोशिश कर रहा है जिसका कोई आधार नहीं है, जिसके पीछे लक्ष्य केवल जनता को गुमराह करना है और ऐसी परिस्थितियां पैदा करना है ताकि लोगों का ध्यान विकास कार्यों से हटकर, विपक्ष की नाकामियों से हटकर उनके द्वारा खड़ी की गई परिस्थितियों पर चला जाए। वो मुख्य चुनाव आयुक्त पर बेबुनियाद आरोप लगाते हैं…चुनाव आयोग के काम पर प्रश्न चिह्न लगाते हैं। चुनाव आयोग में सर्वसम्मति से सभी निर्णयों को लिया जा रहा है।’
सीएम योगी ने भी विपक्ष पर साधा निशाना
राजधानी लखनऊ में रविवार को प्रेस वार्ता में सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष को निशाने पर लिया। एसआईआर को लेकर कांग्रेस, सपा और आरजेडी की बयानबाजी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी दल अपने राजनीतिक हितों के लिए भारत की संवैधानिक संस्थाओं को नुकसान पहुंचाने और लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने वाली हर साज़िश का हिस्सा बनते रहे हैं।
सीएम ने कहा कि विपक्ष का रवैया हमेशा से ऐसा रहा है। इससे दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को नुकसान पहुंच सकता है। यह हैरानी की बात है कि देश की मुख्य विपक्षी पार्टी और यूपीए गठबंधन से जुड़े अन्य दलों के मौजूदा काम और बयान बेहद गैर-जिम्मेदाराना हैं। साथ ही लोकतांत्रिक मूल्यों को नुकसान पहुंचाने वाले हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal