प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे ‘महाभारत’ के घटोत्कच

प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज जी (Premanand Maharaj) के कई अनुयायी हैं। कई बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स को उनके दर्शन करने जाते हैं।

कई सेलेब्स बाबा से मिलने जाते हैं
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली जैसे बड़े सेलेब्स कई बार बाबा के दरबार में देखे गए। अब, एक्टर रजाक खान (Razzak Khan) भी बाबा के दर्शन करने केली कुंज पहुंचे।

रजाक खान ने महाभारत में घटोत्कच का किरदार निभाया था। उस समय वो काफी मोटे थे और उनका वजन 160 किलो था। अब जो वीडियो सामने आया है उसमें रजाक खान प्रेमानंद जी महाराज के पास पहुंचे हैं।

रजाक खान ने बाबा से क्या कहा?
प्रेमानंद जी के पास पहुंचकर उन्होंने कहा कि गुरु जी राम-राम, मैं महाभारत का घटोत्कच हूं और पहली बार आपका आशीर्वाद लेने आया हूं। इस पर गुरुजी ने प्रसन्न होकर उनकी बात सुनी और कहा बहुत बढ़िया।

रजाक ने बताया कि महाभारत में जब वो महाभारत में घटोत्कच बने थे तब उनका वजन लगभग 160 किलो था। हालांकि अब उनका शरीर पहले से काफी हल्का हो गया है। रजाक खान की यह बात सुनकर बाबा प्रेमानंद जी महाराज भी मुस्कुरा उठे।

बॉलीवुड फिल्मों में भी कर चुके हैं काम
बता दें कि रजाक खान का सफर सिर्फ टेलीविजन की दुनिया तक ही सीमित नहीं है। ‘महाभारत’ से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल करने के बाद, उन्होंने हिंदी फिल्मों में भी काम किया। उन्होंने आमिर खान की ‘गुलाम’ और ‘अचानक’ जैसी लोकप्रिय फिल्मों में अहम रोल किए। अपनी दमदार एक्टिंग और भारी-भरकम शारीरिक बनावट से उन्होंने ऑडियंस पर गहरा प्रभाव छोड़ा और प्रशंसा हासिल की।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com