बॉल टेम्परिंग विवाद के बाद साउथ अफ्रीका में पहली बार टेस्ट सीरीज खेलेगा ऑस्ट्रेलिया

अगले महीन साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम का एलान कर दिया है। पिछले साल लॉर्ड्स में खेले गए आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के बाद ये दोनों टीमों पहली बार आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच ये सीरीज इस साल खेले जाने वाले फाइनल के लिए भी काफी अहम है।

इस अहम सीरीज के लिए भी ऑस्ट्रेलिया के लिए सेलेक्टर्स ने बड़ा रिस्क लिया है और खराब फॉर्म से जूझ रहे मार्नस लाबुशेन को टीम में बरकरार रखा है जबकि उन्हें हाल ही में इसी कारण वनडे टीम से बाहर कर दिया गया था।

पेस तिगड़ी तैयार

ऑस्ट्रेलिया ने इस अहम सीरीज के लिए अपने तीनों तेज गेंदबाजों को चुना है। मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की परीक्षा लेंगे। वहीं स्कॉट बोलैंड को बैकअप के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वापसी करने वाले सलामी बल्लेबाज मेट रैनशॉ ने अपनी जगह बरकरार रखी है। वह एक बार फिर ट्रेविस हेड के साथ ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे।

बल्लेबाजी में इन दोनों के अलावा काफी कुछ स्टीव स्मिथ पर निर्भर रहेगा। कैमरन ग्रीन और बेयू बेवस्टर बतौर ऑलराउंडर टीम में योगदान देंगे।

तीन नए खिलाड़ियों को मिली जगह

इस सीरीज के लिए तीन नए खिलाड़ियों को टीम में जगह मिली है जो पिछली सीरीज में नहीं थे। कूपर कोनोली, मैथ्यू कुह्नेमान और माइकल नासेर को टीम में शामिल किया गया है। ये तीनों साउथ अफ्रीका की स्थिति में टीम में संतुलन लेकर आएंगे।

आठ साल बाद दौरा

ये दौरा इसलिए भी खास है क्योंकि साल 2018 के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली बार साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज खेलने जा रही है। ऑस्ट्रेलिया का पिछला दौरा बॉल टेम्परिंग विवाद के कारण चर्चा में रहा था जिसने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को पूरी तरह से बदल दिया था। स्टीव स्मिथ के लिए ये पुरानी यादों को ताजा करने जैसा हो सकता है।

सीरीज का पहला टेस्ट मैच नौ से 13 अक्टूबर तक डरबन में होगा। 18 से 22 अक्टूबर के बीच खेबेरा में होगा। 27 से 31 अक्टूबर के बीच तीसरा टेस्ट मैच जोहान्सबर्ग में होगा।

ऑस्ट्रेलियाई टीम:-

पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमान, मार्नस लाबुशेन, नाथन लॉयन, मिचेल नासेर, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, बेयू वेबस्टर।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com