महाराष्ट्र: गणपति उत्सव में 2900 मुफ्त बसें, शिंदे ने दिखाई हरी झंडी

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आगामी गणेश उत्सव के मद्देनजर 2,900 एसटी बसों की सेवा शुरू की। डिप्टी सीएम ने त्योहार के सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया और कहा कि यह राज्य की पहचान, संस्कृति और परंपरा का हिस्सा है। रविवार को शिवसेना की तरफ से की गई इस पहल का शुभारंभ करते हुए शिंदे ने कहा, इन बसों में यात्रियों को कोंकण क्षेत्र तक मुफ्त यात्रा का इंतजाम किया गया है।

त्योहारी मौसम के दौरान ट्रेनों में भारी भीड़ और सीमित टिकटों की उपलब्धता को स्वीकार करते हुए शिंदे ने हर साल मुफ्त बस सेवा की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा, इसका मकसद भक्तों को बिना किसी परेशानी के गांवों तक पहुंचाना है। सरकार के अन्य फैसलों का जिक्र करते हुए शिंदे ने कहा, त्योहार से इतर आम दिनों में भी महिलाओं के लिए एसटी बस किराए पर 50 प्रतिशत की छूट का इंतजाम भी किया है।

सबस्टेशन में आग, पुणे-पिंपरी-चिंचवड़ में बिजली बाधित
महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (MahaTransco) ने बताया कि पुणे के चिंचवड़ सबस्टेशन में तकनीकी खराबी और आग लग गई। रविवार दोपहर की इस घटना के कारण पुणे तथा पिंपरी-चिंचवड़ के बड़े हिस्सों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई। 22-केवी करंट ट्रांसफार्मर में विस्फोट के बाद दोपहर 12:25 बजे आग लगी। प्रबंधन के अनुसार, कुल 3.10 लाख उपभोक्ता प्रभावित हुए। कई क्षेत्रों में आपूर्ति 3 बजे तक बहाल हुई।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com