रुद्रप्रयाग: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गौरीकुंड के पास खाई में गिरा यात्री

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गौरीकुंड से आगे छौड़ी गधेरे के पास सोमवार सुबह एक यात्री के खाई में गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ और आपदा राहत दल मौके के लिए रवाना हो गए हैं।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि घटना की सूचना सुबह करीब 10:06 बजे मिली। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ सोनप्रयाग, सेक्टर अधिकारी गौरीकुंड तथा डीडीआरएफ, वाईएमएफ और आपदा मित्र टीम गौरीकुंड को तत्काल सूचना देकर मौके के लिए भेजा गया।

राहत एवं बचाव टीमों ने मौके पर पहुंचकर यात्री की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल यात्री के संबंध में अन्य जानकारी सामने नहीं आई है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com