साइलेंट बीमारी ओवेरियन कैंसर को पकड़ना होगा आसान!

ओवेरियन कैंसर का सबसे आम प्रकार हाई-ग्रेड सीरस ओवेरियन कैंसर कहा जाता है। इसकी शुरुआत अक्सर फैलोपियन ट्यूब में होती है। ये वे नलिकाएं हैं जो अंडों को अंडाशय से गर्भाशय तक ले जाती हैं। शुरुआती बदलाव इतने सूक्ष्म हो सकते हैं कि आमतौर पर इनका पता तभी चलता है, जब सर्जरी के बाद कोई विशेषज्ञ माइक्रोस्कोप की मदद से ट्यूब की जांच करता है। ऐसे में आइए ओवेरियन कैंसर और उससे जुड़े अध्ययन पर विस्तार से बात करते हैं। महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसर में से एक ओवेरियन कैंसर महिलाओं में ओवेरियन कैंसर को एक साइलेंट बीमारी माना जाता है, क्योंकि इसके लक्षण आसानी से पहचाने नहीं जा सकते। अक्सर पेट से जुड़ी समस्याओं को आम समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता है, पर महिलाओं में कहीं न कहीं यह ओवेरियन कैंसर हो सकता है। इसमें भी खासकर उन महिलाओं को सबसे अधिक जोखिम रहता है, जिनकी मेनोपॉज स्टेज शुरू हो चुकी है या उम्र 50 से ज्यादा है। खून में मिल सकते हैं शुरुआती संकेत अब, हाल ही में एक नए अध्ययन से यह पता चलता है कि ओवेरियन कैंसर से होने वाले कुछ बदलावों के निशान खून में भी रह सकते हैं। इसे लेकर यूके के शोधकर्ताओं ने सुरक्षित रखे गए खून के नमूनों में टीयू-स्ट्रोमा नाम के एक अणु की तलाश की। उन्होंने इस दौरान पाया कि शुरुआती कैंसर से पीड़ित लोगों में इसका स्तर अधिक था। दरअसल, इन लोगों में कैंसर आसपास के ऊतक में बढ़ना शुरू हो चुका था। यह स्तर उन लोगों में भी ज्यादा देखा गया था जिनकी फैलोपियन ट्यूब की अंदरूनी परत तक सीमित असामान्य कोशिकाओं का एक छोटा-सा समूह था। इस समूह को सीरस ट्यूबल इंट्राएपिथीलियल कार्सिनोमा (संक्षेप में एसटीआइसी) कहा जाता है। यह ओवेरियन कैंसर की शुरुआती अवस्था हो सकती है। अब अगला कदम लोगों पर समय के साथ नजर रखना है, ताकि पता चल सके कि यह संकेत पहली बार कब दिखाई देता है। ओवेरियन कैंसर से पेट में लगातार सूजन और दर्द या कूल्हों के बीच निचले हिस्से में दर्द जैसे लक्षण हो सकते हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com