दिल्ली में सुहावना हुआ मौसम: कई इलाकों में हल्की बारिश की संभावना

नई दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने और दिन में कुछ जगहों पर हल्की बारिश का अनुमान जताया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अलग-अलग स्टेशनों पर दर्ज न्यूनतम तापमान में सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 1.3 डिग्री ज़्यादा है।

पालम में तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम है जबकि लोदी रोड पर तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2 डिग्री ज़्यादा है। रिज में न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री कम है जबकि आयानगर में तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.7 डिग्री ज़्यादा है।

मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने का भी अनुमान जताया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सुबह 9 बजे शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 119 था, जो ‘मॉडरेट’ (संतोषजनक) श्रेणी में आता है।

CPCB के अनुसार, 0 से 50 के बीच AQI को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मॉडरेट’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com