यूपी-बिहार की पारंपरिक ‘मटर निमोना’ के आगे फीका है मटर-पनीर का स्वाद

अगर आपको मटर से बनी सब्जी अच्छी लगती है और इसमें भी वैरायटी तलाश रहे हैं तो मटर निमोना आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। यह उत्तर प्रदेश और बिहार की एक पारंपरिक डिश है जिसे ज्यादातर सर्दियों के मौसम में बनाया जाता है, लेकिन आप गर्मियों के सीजन में भी फ्रोजन मटर से इस सब्जी को बना सकते हैं।

मटर निमोना रेसिपी
हल्के और कम मसालेदार सब्जियों में मटर निमोना को खासतौर से शामिल किया जाता है, आइए जानते हैं इसकी रेसिपी:

सामग्री
2 कप हरी मटर

2-3 मीडियम साइज आलू

2 छोटे चम्मच अदरक बारीक कटी या पेस्ट

2 हरी मिर्च बारीक कटी

2-3 चुटकी हींग

2 तेज पत्ते

1 छोटा चम्मच जीरा

1/2 चम्मच गरम मसाला

2 छोटे चम्मच नींबू का रस

1 कप पानी

1 बड़ा चम्मच तेल

1 चम्मच लाल मिर्च

स्वादानुसार नमक

विधि
2 कप हरी मटर को अच्छी तरह धोकर जार में डालें। ध्यान रहे कि मटर को एकदम बारीक नहीं, दरदरा पीसना है।

वहीं, दूसरी तरफ 2-3 मीडियम साइज आलू को काट लें।

अब कड़ाही में 1 बड़ा चम्मच तेल डालकर सबसे पहले आलू को हल्का सुनहरा होने तक फ्राई कर लेना है।

आलू को अलग प्लेट में निकालने के बाद उसी तेल में जीरा डालकर भून लें।

इसके बाद 2-3 चुटकी हींग और 2 तेज पत्ते भी डालें।

कुछ सेकंड्स तक इन्हें भूनने के बाद बारीक कटी 2 हरी मिर्च और 2 छोटे बारीक कटी अदरक भी डालें। इन्हें भी अच्छे से भून लेना है।

इस स्टेप में दरदरी पिसी हुई मटर को तेल में डालना है।

सारी सामग्री को अच्छे से मिलाने के बाद कम से कम 2 मिनट तक मिश्रण को पकने देना है।

मटर के इस मिश्रण में स्वादानुसार नमक के साथ 1 चम्मच लाल मिर्च भी डालें।

इसके बाद 1/2 चम्मच गरम मसाला डालकर अच्छे से मिला लें।

मिश्रण में 1 कप पानी डालकर इसे धीमी आंच पर पकने दें।

सब्जी को कम से कम 6-7 मिनट तक धीमी आंच पर पकने देना है। ध्यान रहे कि मटर जरूरत से ज्यादा नहीं पकाना है।

सबसे आखिर में 2 छोटे चम्मच नींबू का रस मिलाकर मिक्स कर लें।

आपकी मटर निमोना सब्जी तैयार है, इसे लंच या डिनर में रोटी, परांठे या चावलों के साथ परोसें।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com