नुन कुन के पास 18,600 फीट की ऊंचाई पर भारतीय सेना की एविएशन यूनिट ने एक बेहद चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया।
घायल व्यक्ति को ऐसे ढलान से निकाला गया जहां हेलीकॉप्टर के उतरने के लिए कोई जगह नहीं थी और तेज हवाएं चल रही थीं। नुन कुन भारत के लद्दाख केन्द्रशासित प्रदेश में खड़ा एक पर्वतीय पुंजक है
हेलीकॉप्टर को हल्का करने के लिए गैर-जरूरी उपकरण उतार दिए गए और सीमित ईंधन लेकर मिशन पर निकला गया।
पायलटों ने असाधारण कौशल, साहस और दृढ़ता के साथ ऑपरेशन पूरा किया। इसमें एक स्किड को ढलान पर टिकाकर महत्वपूर्ण लैंडिंग भी शामिल थी।
यह मिशन दिन के आखिरी उपलब्ध लैंडिंग विंडो में अंजाम दिया गया। यह भारतीय सेना की एविएशन शाखा के कौशल, साहस और मानवीय संवेदना का जीवंत उदाहरण है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal