85 इंच तक स्क्रीन साइज में नया Smart TV लॉन्च

अगर आप भी इन दिनों कोई नया स्मार्ट TV खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। Haier ने इंडियन मार्केट में अपनी नई Mini LED M70 Series TV लॉन्च कर दी है। इस सीरीज के तहत कंपनी ने 43 इंच से लेकर 85 इंच तक के 5 स्क्रीन साइज मॉडल पेश किए हैं। कंपनी ने इन टीवी में Mini LED टेक्नोलॉजी का यूज किया है।

साथ ही टीवी में AI Picture Quality Engine, Dolby Vision और HDR10+ जैसे फीचर्स भी मिल रहे हैं। सीरीज की शुरुआती कीमत ₹39,190 है, जबकि टॉप मॉडल की कीमत ₹1,69,990 तक जाती है। चलिए पहले इसके फीचर्स जान लेते हैं…

Haier M70 सीरीज के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Haier M70 सीरीज में 4K रेजोल्यूशन वाला Mini LED D-LED पैनल मिल रहा है। टीवी में Micro Dimming टेक्नोलॉजी कई हिस्सों में फोटो का एनालिसिस करके ब्राइटनेस और कॉन्ट्रास्ट को सीन के हिसाब से एडजस्ट कर सकती है।

टीवी में AI Picture Quality Engine भी मिल रहा है, जो रियल टाइम में कंटेंट को प्रोसेस कर सकता है। साथ ही इसमें AI HDR Enhancer HDR कंटेंट की ब्राइटनेस, कॉन्ट्रास्ट और हाइलाइट्स को बेहतर करता है। जबकि AI Colour Boost कलर रिप्रोडक्शन को बेहतर बनाता है।

टीवी में AI Motion तेज मूवमेंट वाले वीडियो में क्लैरिटी बढ़ाता है और AI Noise Reduction विजुअल नॉइस को कम करता है। टीवी Dolby Vision और HDR10+ को सपोर्ट करते हैं और इनमें 93 परसेंट तक DCI-P3 कलर गैमट कवरेज मिल जाता है।

50W का ऑडियो और Dolby Atmos

ऑडियो की बात करें तो 55 इंच और उससे बड़े मॉडल में 50W के 2.1-चैनल स्पीकर सिस्टम मिल रहे हैं, जिसमें इंटीग्रेटेड सबवूफर भी दिया गया है। जबकि 43 इंच मॉडल में 30W ऑडियो आउटपुट मिल जाता है। साथ ही टीवी Dolby Atmos और Total Sonics को भी सपोर्ट करते हैं जिससे एक खास एक्सपीरियंस मिलता है।

गेमिंग के लिए भी जबरदस्त फीचर्स

टीवी में गेमिंग के लिए MEMC, VRR और ALLM जैसे फीचर्स भी मिल रहे हैं। साथ ही इसमें Gaming Bar, Shadow Enhancement और Crosshair Assist भी मिल जाता है। गेमिंग के लिए 120Hz (DLG) फीचर का भी सपोर्ट मिल जाता है। हालांकि स्पेसिफिकेशन में डिस्प्ले रिफ्रेश रेट 60Hz बताया गया है।

Google TV और Gemini का सपोर्ट

Haier M70 सीरीज Google TV से लैस है और इसमें 2GB RAM और 32GB इंटरनल स्टोरेज मिल रही है। टीवी में Google Gemini का सपोर्ट भी मिल रहा है, जिसके जरिए यूजर्स विजुअल, वीडियो और टेक्स्ट बेस्ड जवाब ले सकते हैं और स्मार्ट होम डिवाइसेज को आसानी से कंट्रोल भी कर सकते हैं। टीवी में Hands-free Voice कण्ट्रोल जैसे फीचर्स भी मिल रहे हैं।

Haier M70 Series की कीमत
टीवी के 43 इंच मॉडल की कीमत ₹39,190
टीवी के 55 इंच मॉडल की कीमत ₹56,590
टीवी के 65 इंच मॉडल की कीमत ₹74,990
टीवी के 75 इंच मॉडल की कीमत ₹1,02,990
टीवी के 85 इंच मॉडल की कीमत ₹1,69,990

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com