रोमांटिक कॉमेडी एक ऐसा जॉनर जिसमें प्यार, कॉमेडी,ड्रामा और कभी-कभी एक अच्छा मैसेज भी दर्शकों को मिलता है। तो इससे अच्छा वीकेंड का प्लान मूवी लवर्स के लिए और क्या हो सकता है?
एक ऐसी ही फिल्म ने इस हफ्ते ओटीटी (OTT) पर दस्तक दी है जिसकी कहानी कॉमेडी और रोमांस से भरपूर है और हां इसमें ड्रामा का मजेदार तड़का भी है। दिलचस्प बात ये है कि ये फिल्म ओटीटी पर आते ही छा गई है। जी हां 2 घंटे 6 मिनट की यह फिल्म नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है। इस फिल्म को IMDb पर 7.2 की धांसू रेटिंग मिली है और इसकी कहानी दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रही है।
मजेदार है फिल्म की कहानी
इस रोमांटिक कॉमेडी (Romantic Comedy) शादी से जुड़े पारंपरिक नियमों को उलट देती है। क्योंकि इसमें लड़की अपने ससुराल नहीं बल्कि लड़का अपनी पत्नी के घर रहने जाता है। इसकी कहानी दो ऐसे लोगों के बारे में जो एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं और शादी करने का फैसला लेते हैं। हालांकि लड़की (जो सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर है) शादी के दिन अचानक कुछ एहसास होता है और वह अपने परिवार का घर छोड़ने से इनकार कर देती है।
इसकी वजह से उसका पति खुद उसके साथ उसके घर रहने आ जाता है। इससे जेंडर-रोल (स्त्री-पुरुष की भूमिकाओं) के उलटने से जुड़ी एक मजेदार और उथल-पुथल भरी स्थिति पैदा हो जाती है।
ये मजेदार कहानी है नेटफ्लिक्स (Netflix) पर 21 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म ‘प्यार प्रेमा कल्याणम’ (Pyaar Prema kalyanam) की, जिसमें एलन (Elan), सान्वे मेघना, योगी बाबू, राधिका सरथकुमार और एमएस भास्कर जैसे कलाकारों ने काम किया है। फिल्म प्लेटफॉर्म पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है। फिल्म में सान्वी ने पावी का और एलन ने एलन नाम का ही किरदार निभाया है।
फिल्म के बारे में
‘प्यार प्रेमा कल्याणम’ एक तमिल रोमांटिक-कॉमेडी फैमिली एंटरटेनर फिल्म है, जिसे 21 अगस्त 2026 को सीधे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया। इस फिल्म के डायरेक्टर एलन हैं और इसमें एलन और सान्वी मेघना मुख्य भूमिकाओं में हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal