पंजाब में आज बरसात का अलर्ट: जालंधर में तेज हवाओं और बूंदाबांदी से घुली ठंडक

पंजाब में बुधवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई। इससे अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री की कमी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान में भी 0.3 डिग्री की गिरावट आई है। फिलहाल, राज्य में पारा सामान्य के करीब बना हुआ है। मौसम विभाग ने वीरवार को भी हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है।

जालंधर में गुरुवार को तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। जिससे पिछले एक हफ्ते से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। आसमान में बादल और ठंडी हवाओं से मौसम में ठंडक आ गई है।

पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में कई स्थानों पर बारिश की संभावना है। गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला और जालंधर में भी कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। फिरोजपुर, मोगा, लुधियाना, बरनाला और संगरूर में भी ऐसी ही स्थिति रहने का अनुमान है। फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में भी बारिश की संभावना है। बुधवार को बठिंडा में सबसे अधिक 36.5 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। पठानकोट में सबसे कम 23.4 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा।

तापमान और आगामी पूर्वानुमान
बारिश के कारण अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमानों में गिरावट दर्ज की गई है। यह गिरावट सामान्य के नजदीक बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में अधिक बारिश की उम्मीद है। अन्य जिलों में भी कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। इससे मौसम में ठंडक बनी रहेगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com