हरियाली तीज व्रत या पूजा में अनजाने में ही गई चूक? पढ़ें शिव-पार्वती से क्षमा मांगने के 3 आसान उपाय

सावन के महीने में पड़ने वाली हरियाली तीज हिंदू धर्म के लोगों के लिए बहुत खास मानी जाती है। इस दिन शादीशुदा महिलाएं अपने सौभाग्य की रक्षा के लिए व्रत करती हैं और पूरे विधि-विधान के साथ माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा करती हैं।

कई बार व्रत की थकान या फिर अनजाने में आपसे व्रत के टूटने, सोलह श्रृंगार न करने या फिर व्रत के पूरे नियमों का पालन न करने जैसी भूल हो जाती है। यही नहीं माता पार्वती या भगवान शिव का पूजन करते समय भी कुछ ऐसी गलती हो जाती है जिससे आपके मन में व्रत का फल न मिलने के ख्याल आने लगते हैं।

ऐसे में आपको परेशान नहीं होना चाहिए बल्कि कुछ ऐसे उपाय आजमाने चाहिए जिससे आपकी चूक भी माफ हो जाए और आपको पूजा का पूर्ण फल मिलने के साथ माता पार्वती का आशीर्वाद भी मिले। आइए आपको बताते हैं ऐसे कुछ उपायों के बारे में जिससे आप भगवान शिव और माता पार्वती से अपनी भूल की क्षमा मांग सकती हैं।

भगवान शिव और माता पार्वती से क्षमा प्रार्थना करें
अगर हरियाली तीज के व्रत या पूजा के दौरान आपसे कोई भी गलती हो जाए तो आपको तुरंत भगवान शिव और माता पार्वती से क्षमा मांगनी चाहिए। इसके लिए आप सबसे पहले भगवान शिव और मां पार्वती की मूर्ति के सामने खड़े होकर एक मंत्र पढ़ें।

आवाहनं न जानामि न जानामि विसर्जनम्। पूजां चैव न जानामि क्षम्यतां परमेश्वरः॥
अपराधशतानि क्रियन्तेऽहर्निशं मया। दासोऽयमिति मां मत्वा क्षमस्व परमेश्वरि॥

इस मंत्र का मतलब है- हे परमेश्वर मैं आपका आवाहन नहीं जानता, न ही विसर्जन करना जानता हूं। मैं ठीक से पूजा करना भी नहीं जानता, अतः हे प्रभु! मेरी इन भूलों को क्षमा करें। हे परमेश्वरी मुझसे दिन-रात सैकड़ों गलतियां होती हैं। मुझे अपना दाससमझकर मेरे उन समस्त अपराधों को कृपया क्षमा करें।

जब आप इस मंत्र को पढ़ेंगे तो पूजा में हुई किसी भी गलती को दूर किया जा सकता है। इस क्षमा प्रार्थना को पढ़ने के बाद आपको पूजा का पूर्ण फल बी मिलेगा।

व्रत का संकल्प फिर से लें
यदि आपका व्रत बीच में ही खंडित हो जाए तो आप घबराएं नहीं बल्कि क्षमा प्रार्थना करें और स्नान करके स्वयं को शुद्ध करने के बाद माता पार्वती और भगवान शिव की प्रतिमा के सामने बैठकर व्रत का संकल्प एक बार फिर से लें।

अगर आप सच्चे मन से पूजा कर रही हैं तो आपको माता पार्वती का आशीर्वाद अवश्य मिलेगा। ध्यान रखें कि आप जब दोबारा व्रत आरंभ कर रही हैं तो आपको उसी तरह से व्रत का आरंभ करना चाहिए जैसे आपने पहली बार शुरू किया था।

माता पार्वती को सोलह श्रृंगार चढ़ाएं
यदि आपसे ऐसी कोई चूक हो जाए जैसे कि आप सोलह श्रृंगार करना भूल जाएं तो आपको माता पार्वती से क्षमा मांगने के बाद माता को सोलह श्रृंगार चढ़ाना चाहिए। इससे आपकी किसी भी भूल का प्रायश्चित होने के साथ हरियाली तीज की पूजा का पूर्ण फल भी मिलेगा।

अगर आप भी हरियाली तीज का व्रत कर रही हैं और आपसे अनजाने में कोई भूल हो जाए, तो आपको परेशान नहीं होना चाहिए बल्कि उसका प्रायश्चित करने की कोशिश करनी चाहिए।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com