Doordarshan का ‘स्कूल एंथम’ 25 सालों बाद भी कालजयी

90 के दशक में जन्में बच्चों के लिए दूरदर्शन (Doordarshan) की अहमियत काफी खास रही है। जैसे आज के दौर में जेन-जी (Gen-Z) इंस्टाग्राम को मनोरंजन का प्रमुख साधन मानते हैं, वही काम कभी डीडी नेशनल चैनल किया करता था। दूरदर्शन पर कई यादगार शोज, ऐड और गाने प्रसारित हुए थे, जिनकी मीठी याद आज भी जहन में जिंदा है।

इस आधार पर हम आपको दूरदर्शन के एक ऐसे गाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 25 सालों से स्कूल एंथम बना हुआ है। आइए जानते हैं कि वह गीत कौन सा है, जिसे गायक कुणाल गांजावाला (Kunal Ganjawala) ने गाया था।

दूरदर्शन का कल्ट स्कूली सॉन्ग
आपको याद हो एक समय पर भारत सरकार द्वारा दूरदर्शन पर तमाम तरह के अभियानों के प्रचार के लिए एक कैंपेन चलाया जाता था। जिनमें टीवी ऐड और गानों का इस्तेमाल किया जाता था। उसी तर्ज पर जब 2001-2003 के बीच देश में पूर्व प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार थी, तो उस दौर में उनकी सरकार ने सर्व शिक्षा अभियान को बढ़ावा देने के लिए एक गीत का इस्तेमाल किया, जिसके बोले थे- स्कूल चले हमें… (School Chale Hum)।

इस गाने को सिंगर कुणाल गांजावाला ने अपनी मधुर आवाज में गाया था। इसमें देश के हर शहर, गांव और अन्य क्षेत्र के स्कूली बच्चों के वीडियोज को शामिल किया गया। ये गाना सुनने के बाद आज भी आपके बचपन की यादें तरोताजा हो जाएंगी और ये नॉन फिल्मी गीत हर किसी का फेवरेट माना जाता है। जिसका अंदाजा आप इसे सुनकर आसानी से लगा सकते हैं।

गौर किया जाए कुणाल गांजावाला के स्कूल चले हम… की मेकिंग की तरफ तो इसको संगीतकार शंकर-एहसान और लॉय की तिकड़ी ने कंपोज किया था, जबकि इसके लिरिक्स को गीतकार महबूब ने लिखा था। इस तरह से दूरदर्शन का ये कालजयी प्रचार गीत बनकर तैयार हुआ था।

स्कूल जाने के लिए करता था प्रेरित
इस गीत के मकसद भारत के हर बच्चे को स्कूल जाने के लिए प्रेरित करना था। जिस खूबसूरती से इसे बनाया गया था, उसे देखकर और सुनकर दिल को सुकून मिलता था। रिलीज के करीब 25 सालों बाद भी इसका वही पुराना जादू बरकरार है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com