बारिश के सबसे दर्दभरे गानों में शामिल है 37 साल पुराना अमरगीत

बॉलीवुड के गानों की सबसे बड़ी खूबसूरती ये है कि यहां पर हर सिचुएशन के लिए गाने बने हैं। खास तौर पर बारिश और मोहब्बत का नाता तो काफी पुराना है। ऐसे समय पर लोगों को सिर्फ उन दोस्तों की याद नहीं आती, जिनके साथ बैठकर उन्होंने चाय और पकोड़े खाए थे, बल्कि वो यादें भी ताजा हो जाती हैं, जब वह अपने पहले प्यार के साथ बैठकर इस मौसम का आंनद लेते थे और बैकग्राउंड में खूबसूरत गाना बजता था।

आज हम आपको 37 साल पहले रिलीज हुए एक ऐसे गाने के बारे में बता रहे हैं, जो अब न सिर्फ हिंदी सिनेमा के सबसे यादगार गानों में से एक है, बल्कि सावन पर बना ये गाना आजतक लोगों को उनकी पहली मोहब्बत की याद दिला देता है।

37 साल से पहली मोहब्बत की याद दिला रहा है गाना
जिस गाने का जिक्र हम अपने इस लेख में कर रहे हैं वह साल 1989 में आया था। यह कालजयी गीत श्रीदेवी पर फिल्माया गया था, जिसमें उन्हें बिजली कड़कते और बारिश में भीगते हुए देखकर विनोद खन्ना को अपनी पूर्व प्रेमिका की याद आ जाती है। अब तक तो आप समझ गए होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं, अगर नहीं तो बता दें कि यहां पर बात कल्ट फिल्म ‘चांदनी’ के ब्लॉकबस्टर गाने ‘लगी आज सावन की फिर वो झड़ी है कि बात हो रही है।

यह मॉनसून का सबसे दर्दभरा रोमांटिक गीत माना जाता है। यश चोपड़ा ने इस गाने को शूट भी कुछ इसी तरह से किया है, जहां बारिश आते ही श्रीदेवी नीचे आंगन में जाती हैं और उनके चुलबुलेपन को देखकर विनोद खन्ना को जूही चावला की याद आ जाती है, जो उनकी पूर्व प्रेमिका होती हैं।

इस सिंगर की आवाज में बना बारिश का दर्दभरा गीत
बारिश के मौसम में पहली मोहब्बत याद दिलाने वाले ‘लगी आज सावन की फिर वो झड़ी है’ गाने को 37 साल पहले सुरेश वाडेकर ने गाया था और फीमेल वॉइस का मधुर अलाप अनुपमा देशपांडे ने दिया था। गाने के लिरिक्स आनंद बख्शी ने लिखे थे और म्यूजिक ‘शिव-हरि’ ने कंपोज किया था। विनोद खन्ना और माधुरी दीक्षित का ये गीत आज हिंदी सिनेमा के अमर गीतों में से एक है।

फिल्म ‘चांदनी’ की बात करें तो इस मूवी में श्रीदेवी, विनोद खन्ना, जूही चावला और ऋषि कपूर के अलावा वहीदा रहमान, सुष्मा सेठ, मीता वशिष्ठ, अनंत महादेवन ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com