पंजाब के सांसदों की पीएम मोदी से मुलाकात: डॉ. अशोक मित्तल ने भेंट की फुलकारी

पूर्व क्रिकेटर और पंजाब के जालंधर से राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। भज्जी ने कहा कि यह नए सांसदों को जानने के लिए कार्यक्रम था। प्रधानमंत्री जिस तरह से बात करते हैं और चीजों को समझते हैं उनसे बहुत कुछ सीखने की जरूरत है।

वहीं, पीएम मोदी से राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक मित्तल ने पंजाब की फुलकारी भेंट की और कहा कि केवल एक औपचारिक संकेत नहीं था। यह हर पंजाबी के प्यार, स्नेह और समृद्ध विरासत को दर्शाता था।

यह वास्तव में विनम्र क्षण है, जिसे राष्ट्र-निर्माण और सार्वजनिक सेवा पर उनके प्रेरक मार्गदर्शन ने और भी अधिक सार्थक बना दिया है। विकसित भारत के लिए उनका दृष्टिकोण समर्पण के साथ भारत की सेवा करने के हमारे सामूहिक संकल्प को मजबूत करता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com