सनी देओल और प्रीति जिंटा स्टारर फिल्म ‘बंटवारा: 1947’ रिलीज के लिए एकदम तैयार है, लेकिन इस बीच ‘गदर’ स्टार विवादों में घिर चुके हैं। आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘बंटवारा: 1947’ के प्रमोशन के दौरान सनी ने पाकिस्तान को लेकर बयानबाजी की और उसे ‘मौसी’ बताया, जिसके बाद से ही सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं। क्या है यह पूरा विवाद? पढ़ें पूरी डिटेल।
सनी देओल ने पाकिस्तान को क्यों कहा ‘मौसी’?
दरअसल, सनी देओल बीते दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बंटवारा: 1947’ के प्रमोशन के लिए पटना (बिहार) पहुंचे थे। इस दौरान एक रिपोर्टर ने एक्टर से सवाल पूछते हुए कहा, “आप पाकिस्तान को एक देश के तौर पर कैसे देखते हैं और वहां के माहौल को आप कैसे परिभाषित करेंगे?” इस सवाल को सुनते ही सनी देओल ने कहा, “पहले… दोनों ही देश एक ही थे, क्योंकि मेरे पिता अक्सर कहा करते थे कि भारत हमारी मां है और पाकिस्तान, इंडिया का ही एक हिस्सा है, इसलिए वह हमारी मौसी है। हम सब एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं।”
यूजर्स बोले- ‘इस तरह के एक्टर्स से नफरत है’
पाकिस्तान को मौसी बताने वाले सनी देओल (Sunny Deol) के बयान को सुनने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। एक यूजर ने लिखा, “पूरा बॉलीवुड ऐसा ही है, उनसे कोई उम्मीद नहीं कर सकते। क्या तुमने परेश रावल का हालिया इंटरव्यू देखा?”
दूसरे यूजर ने ‘बंटवारा: 1947’ के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने की भविष्यवाणी करते हुए लिखा, “इक्कीस में धर्मेंद्र पाकिस्तान के बारे में पूछे जाने पर बोलते हैं, ‘कौन दुश्मन’। अल्फा में बॉबी देओल एक ऐसे जासूस बने थे, जो बागी हैं। ‘लाहौर 1947’ के लिए सनी देओल कहते हैं कि पाकिस्तान उनकी मौसी है, आप पैटर्न को समझिए।”
एक अन्य यूजर ने लिखा, “मुझे इस तरह के एक्टर्स से सख्त नफरत है, जो रियलिटी से बहुत दूर रहते हैं। क्या ये भारत और पाकिस्तान की राजनीतिक सिचुएशन से अनजान हैं? क्या हमने कभी देखा है कि कोई पाकिस्तानी एक्टर भारत के बारे में अच्छी और पॉजिटिव बात कर रहा है? ये सबको बेवकूफ बना रहे हैं।”
कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी ‘बंटवारा: 1947’?
‘बंटवारा: 1947’ की रिलीज डेट की बात करें तो यह फिल्म भारत और पाकिस्तान के विभाजन के दौर को दर्शाती एक फैमिली ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी बेहद इमोशनल है। मूवी के निर्देशन की कमान राजकुमार संतोषी ने संभाली है, जो इससे पहले सनी के साथ ‘घायल’, ‘दामिनी’ और ‘घातक’ जैसी फिल्मों
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal