Spider-Man Brand New Day ने तोड़ डाला कमाई का रिकॉर्ड

मौजूदा समय में भारतीय सिनेमाघरों में हॉलीवुड की सुपरहीरो फिल्म स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे का दबदबा देखने को मिल रहा है। टॉम हॉलैंड स्टारर ये मूवी इंडियन ऑडियंस की फेवरेट बन गई है और इसी वजह से कमाई के मामले में स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने धमाकेदार प्रदर्शन करके दिखाया है।

इसी कारण मार्वल स्टूडियोज की स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने रिलीज के पहले तीन दिन में कमाई के मामले में हिंदी सिनेमा की धुरंधर और पठान जैसी कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ दिया है। आइए पूरा मामला जानते हैं-

स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने किया कमाल
बीते गुरुवार 30 जुलाई को स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे के भारत में रिलीज किया गया है। मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्मों को लेकर हमेशा से इंडिया में जबरदस्त क्रेज और हाइप देखने को मिलता है, वही नजारा स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे को लेकर भी नजर आया। फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला और इसी वजह से फिल्म बंपर कमाई करने में सफल रही।

अब तक रिलीज के तीन दिन के भीतर स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने भारत में कुल 176 करोड़ का रिकॉर्डतोड़ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। इसके साथ ही इस सुपरहीरो फिल्म ने हिंदी सिनेमा की बड़ी फिल्में पठान, धुरंधर और टाइगर के रिकॉर्ड को धराशायी कर दिया है।

दरअसल रिलीज के पहले तीन दिन में इन तीनों मूवीज ने मोटी कमाई की थी, जो अब स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे के आने से तोड़ गई है। कलेक्शन डिटेल्स इस प्रकार है-

स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे- 176 करोड़ (पहले तीन दिन)

पठान- 161 करोड़ (पहले तीन दिन)

टाइगर 3- 144 करोड़ (पहले तीन दिन)

धुरंधर- 102 करोड़ (पहले दिन तीन)

इस तरह से स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉलीवुड की इन बड़ी फिल्मों को पछाड़कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है।

स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बनाया रिकॉर्ड
मालूम हो कि स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने भारत में रिलीज के पहले दिन 60 करोड़ से अधिक की ओपनिंग हासिल की थी। जिसके साथ ही अब ये मार्वल स्टूडियोज की तरफ से भारत में सबसे अधिक ओपनिंग करने वाली हॉलीवुड फिल्म बन गई है। इससे पहले ये कारनामा साल 2019 में एवेंजर्स- एंड गेम ने 50 करोड़ से अधिक के कलेक्शन के साथ किया था।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com