हार्दिक पांड्या सिर मुंडवाकर महिका के साथ पहुंचे तिरुमला मंदिर

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इस समय क्रिकेट से दूर हैं और अपनी चोट को ठीक करने में लगे हैं। इस बीच उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह अपनी गर्लफ्रेंड महिका शर्मा के साथ मंदिर दर्शन करने पहुंचे हैं। इस वीडियो में पांड्या सिर मुंडवाए हुए दिखाई दे रहे हैं।

समाचार एजेंसी पीटीआई द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो के मुताबिक पांड्या ने तिरुमला स्थित श्री वेंकटेस्वर स्वामी मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान महिका उनके साथ थीं। पांड्या सफेद धोती-कुर्ते में नजर आ रहे हैं। वहीं महिका सफेद सलवार-सूट में दिखाई दे रही हैं।

क्यों मुंडवाया सिर?

अब सभी के मन में सवाल होगी कि पांड्या ने अपना सिर क्यों मुंडवाया? तिरुमला स्थिति इस मंदिर में बाल देने की परंपरा है। ये भी संभव है कि पांड्या ने कोई मनोकामना मांगी है और उसके पूरा होने पर वह इस मंदिर में अपने बाल दान करने पहुंचे हों। पांड्या और महिका का ये वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। साथ ही पांड्या की सिर मुंडवाए हुए तस्वीर भी जमकर तहलका मचा रही हैं।

वापसी की कोशिश में पांड्या

पांड्या की कोशिश है कि वह जल्दी-जल्दी ठीक हों और क्रिकेट के मैदान पर वापसी करें। चोट के कारण वह अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेले थे। इसी कारण वह इंग्लैंड भी नहीं गए। पांड्या भारतीय टीम के अहम खिलाड़ी हैं। उन्होंने भारत को 2024 और 2026 टी20 वर्ल्ड कर जिताने में अहम रोल निभाया है। उनका फिट होने टीम के लिए अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिहाज से काफी अहम है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com