1 हफ्ते में 1 किलो फैट बर्न करने के लिए रोज चलना होगा इतने हजार कदम

पैदल चलना आसान होने के साथ ही सबसे असरदार एक्सरसाइज है क्योंकि इसे हर उम्र के लोग अपनी स्पीड के हिसाब से कर सकते हैं। पैदल चलना जिनकी दिनचर्या का हिस्सा होता है, उनका फैट तेजी से बर्न होता है और मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है। फिर वजन कम करने के लिए हाई इन्टेन्सिटी एक्सरसाइज के साथ वॉकिंग को रूटीन में शामिल करने से पीछे क्यों हटा जाए? आजकल रोजाना 10,000 कदम चलने के बारे में कहा जाता है लेकिन कोई यह नहीं बताता कि अगर किसी को एक हफ्ते में 1 किलो वजन कम करना हो तो उसे पूरे दिन में कितने कदम चलने चाहिए। अगर आप भी वजन कम करने के लिए कुछ ऐसी ही स्ट्रेटजी फॉलो कर रहे हैं तो आइए इसके बारे में जानते हैं।

1 किलो वजन कम करने के लिए कितने कदम चलना फायदेमंद?
1 किलो वजन कम करने के लिए सामान्य तौर पर 7,700 कैलोरी बर्न करना जरूरी माना जाता है। ऐसे में आपका हर एक हफ्ते में एक किलो वजन घटाना है तो इसके लिए हर दिन करीब 1,100 कैलोरी बर्न करनी होगी। यह कैलोरी सामान्य तौर पर वजन करने के लक्ष्य से ज्यादा है। इस तरह यह समझने की जरूरत है कि सिर्फ पैदल चलना इसके लिए पर्याप्त नहीं। अब इसके आगे के गणित की बात करें तो एक व्यक्ति अगर रोजाना 1000 कदम चलता है तो उसे 40-50 कैलोरी बर्न होती हैं। इससे हिसाब लगाया जाए तो 10,000 कदम से यह लक्ष्य पूरा होने वाला नहीं है।

20,000 से ज्यादा कदम चलना जरूरी
एक हफ्ते में 1 किलो वजन कम करने के लिए एक व्यक्ति को लगभग 22,000 से 27,000 कदम चलने की सलाह दी जाती है। हालांकि, यह संख्या उनके लिए ज्यादा है जिन्हें चलने की आदत नहीं या उनका शरीर इतना साथ नहीं देता। ऐसे में समझने की जरूरत है कि व्यक्ति को अपनी शारीरिक क्षमता के हिसाब से वजन कम करने का लक्ष्य तय करना चाहिए।

1 हफ्ते में 1 किलो वजन कम करने के दूसरे विकल्प
कैलोरी तेजी से बर्न करने के साथ ही अपनी दिन की कैलोरी को कम किया जा सकता है। डाइट में वो चीजें शामिल करें जो कैलोरी में कम हों पर भूख भी कंट्रोल करें।

10,000 से थोड़ा ज्यादा यानी 12,000 से 13,000 तक चलने का लक्ष्य दिन का तय करें। इसे बढ़ाने के लिए आसपास की जगह पर पैदल जाया जा सकता है। लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल किया जा सकता है और सुबह-शाम की वॉक भी लक्ष्य पूरा करने में मदद करेगी।

हेल्दी डाइट लेने के साथ 7-8 घंटे की नींद लेना जरूरी है।

पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं और अगर स्टैमिना ज्यादा नहीं है तो वॉक के बीच में ब्रेक लिया जा सकता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com