ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 90 रन से हारने के बाद पाकिस्तान को तगड़ा नुकसान हुआ है। बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 की प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे पहुंच गई है। विदेशी टेस्ट में पाकिस्तान की यह लगातार 8वीं हार थी।
WTC 2025-27 में पाकिस्तान ने अब तक 5 मैच खेले हैं और उन्हें 1 में ही सफलता मिली है। पाकिस्तान का प्वाइंट्स प्रतिशत (PCT) 6.66 है। दूसरी ओर जीत के बावजूद वेस्टइंडीज 11 टेस्ट मैचों में दो जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर बना हुआ है।
भारत अभी नौ मैचों में चार जीत, चार हार और एक ड्रॉ के साथ पांचवें स्थान पर है। भारत का प्वाइंट्स प्रतिशत 48.15 है। टीम इंडिया का सामना अब श्रीलंका से होना है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 की प्वाइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया टीम टॉप पर है। वहीं मौजूदा चैंपियन दक्षिण अफ्रीका दूसरे पायदान पर है।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 प्वाइंट्स टेबल
ऑस्ट्रेलिया: 8 मैच, 7 जीते (PCT- 87.50)
साउथ अफ्रीका: 4 मैच, 3 जीते (PCT- 75.00)
न्यूजीलैंड: 6 मैच, 4 जीते (PCT- 72.22)
बांग्लादेश: 4 मैच, 2 जीते (PCT- 58.33)
भारत: 9 मैच, 4 जीते (PCT- 48.15)
श्रीलंका: 4 मैच, 1 जीता (PCT- 41.67)
इंग्लैंड: 13 मैच, 4 जीते (PCT- 24.36)
वेस्टइंडीज:11 मैच, 2 जीते (PCT- 22.73)
पाकिस्तान: 5 मैच, 1 जीता (PCT- 6.67)
मैच का हाल
मैच की बात करें तो पहली पारी में 311 रन पर ऑलआउट होने के बाद वेस्टइंडीज ने शाई होप (92 रन) और केवम हॉज (84 रन) की शानदार पारियों की बदौलत पाकिस्तान को 282 रन पर ही रोक दिया। शान मसूद ने शतक लगाया था। गेंदबाजी में जस्टिन ग्रीव्स ने कमाल दिखाया और पांच विकेट लिए।
इसके बाद दूसरी पारी में 93/7 के मुश्किल स्कोर से उबरते हुए वेस्टइंडीज ने केमार रोच और शमर जोसेफ के बीच 61 रनों की अहम साझेदारी की मदद से पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 211 रनों का लक्ष्य रखा। दबाव में पाकिस्तान की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई और पूरी टीम सिर्फ 120 रन पर सिमट गई।
बाबर आजम 58 रन बनाकर नाबाद रहे, लेकिन उन्हें बाकी बल्लेबाजों से कोई खास साथ नहीं मिला। जेडेन सील्स ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 20 रन देकर 5 विकेट लिए, जबकि ग्रीव्स और रोच ने दो-दो विकेट चटकाकर वेस्टइंडीज की यादगार जीत पक्की की।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal