पेरिस में तीन महिलाओं पर चाकू से हमला करने वाले व्यक्ति गिरफ्तार

पेरिस में चाकू से महिलाओं पर हमला करने का मामला सामने आया है। फ्रांस के गृह मंत्री लारेंट नुनेज ने बताया कि पेरिस के पोर्ट डे क्लिची के पास तीन महिलाओं पर चाकू से हमला करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

महिलाओं पर रसोई वाले चाकू से हमला बोला गया था, जिसमें दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। हमले का वीडियो प्रसारित हो रहा है, जिसमें एक में वह शख्स महिलाओं पर चाकू से हमला करता नजर आ रहा है।

वहीं अन्य में वह व्यक्ति जमीन पर पड़ा दिखाई दे रहा है, जिसे आसपास के लोगों ने पकड़ रखा है। वह व्यक्ति चिल्ला रहा है, “अल्लाह ने मुझे आदेश दिया था।” नुनेज ने बताया कि उस व्यक्ति को एक आफ ड्यूटी पुलिस अधिकारी ने गिरफ्तार किया।

उन्हें सलाम करता हूं, यह एक साहसी कार्य था। नुनेज ने कहा कि हमले का मकसद अभी तक अज्ञात है, और पुलिस हमलावर की पहचान की पुष्टि नहीं कर पाई है। फ्रांसीसी राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी अभियोजक कार्यालय ने कहा कि वह इस मामले की जांच शुरू करने पर विचार कर रहा है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com