38 साल पहले अनिल कपूर (Anil Kapoor) एक ऐसी फिल्म लेकर आए थे जिसने उनका करियर ही चमका दिया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी।
अनिल कपूर की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म ने 1988 में आईं ब्लॉकबस्टर मूवीज का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया था और खुद सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी। इतना ही नहीं, यह फिल्म उस साल की गोल्डन जुबली भी बन गई।
गोल्डन जुबली रही थी फिल्म
जब अनिल कपूर एंग्री यंग मैन बनकर बड़े पर्दे पर आए थे तब सिनेमाघरों सीटियों से गूंज गया था। एक-दो हफ्ते नहीं, बल्कि 50 हफ्तों तक यह फिल्म देखने के लिए दर्शक सिनेमाघरों में आते रहे।
माधुरी दीक्षित के लिए था बड़ा ब्रेक
जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं, वो है तेजाब (Tezaab)। इस फिल्म का निर्देशन एन. चंद्रा ने किया था। यह माधुरी दीक्षित के करियर की सबसे बड़ी फिल्म थी और अनिल कपूर की सफलता को नई ऊंचाइयां मिली थीं।
50 हफ्तों तक थिएटर्स में किया था राज
तेजाब 1988 की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन गई थी। 50 हफ्तों से ज्यादा चलने वाली ये फिल्म गोल्डन जुबली बन गई। अनिल कपूर की तेजाब ने इसी साल सिनेमाघरों में आईं अमिताभ बच्चन की शहंशाह और आमिर खान की कयामत से कयामत तक फिल्मों को पछाड़ दिया था।
गोविंदा को ऑफर हुई थी मूवी
इस फिल्म में अनिल कपूर के साथ सपोर्टिंग रोल में चंकी पांडे नजर आए थे। मगर पहले यह रोल गोविंदा को ऑफर हुई थी। हालांकि, डेट इश्यू की वजह से गोविंदा यह फिल्म नहीं कर पाए और बब्बन के किरदार में चंकी छा गए। आज यह फिल्म कल्ट क्लासिक में गिना जाता है। इसके सारे गाने भी हिट हुए थे जिसमें से एक ‘एक दो तीन चार पांच’ कल्ट क्लासिक बन गया।
फिल्म की स्टार कास्ट
एन चंद्रा की तेजाब में अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, मंदाकिनी, अनुपम खेर, किरण कुमार, चंकी पांडे, अरुणा ईरानी और अन्नू कपूर अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी प्यार, संघर्ष और बदले के इर्द-गिर्द घूमती है। अगर आपने अभी तक यह फिल्म नहीं देखी है तो आप इसे यूट्यूब पर देख सकते हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal