दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को शकूरपुर से 45 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन किया। इस की के साथ अब इन केंद्रों की कुल संख्या शहर में 415 हो गई है। इस मौके पर सीएम ने कहा कि, “हमारा संकल्प है कि दिल्ली के हर निवासी को उनके घर और कॉलोनी के पास ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ मिलें।”
उन्होंने बताया कि अब इन स्वास्थ्य केंद्रों की संख्या बढ़कर 415 हो गई है। उन्होंने कहा कि 1,100 आयुष्मान जन आरोग्य मंदिर स्थापित करने का लक्ष्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
उन्होंने आगे बताया कि ये स्वास्थ्य केंद्र आउटडोर पेशेंट डिपार्टमेंट (OPD) सेवाएँ, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएँ, टीकाकरण और ज़रूरी दवाएँ उपलब्ध कराते हैं, साथ ही यहाँ 80 तरह की मुफ़्त जाँच की सुविधा भी मौजूद है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal