आज सुबह से पंजाब के कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं और कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश भी दर्ज की गई है। इसी बीच मौसम विभाग द्वारा पंजाब के 7 जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग द्वारा जालंधर, कपूरथला, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, पठानकोट और गुरदासपुर में तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने और बारिश की संभावना जताई गई है।
पंजाब में लोग उमस भरी गर्मी का सामना कर रहे हैं। वहीं कल से दोआबा और माझा इलाकों में मौसम ने करवट ली है। विभाग ने 13 से 17 जुलाई तक भारी बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की है इस दौरान हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। बारिश न होने के कारण उमस और बढ़ेंगी जिससे लोगों के पसीने छूंटेंगे।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal