पौधरोपण की प्रगति प्रदेश के सभी जिलों में वन विभाग के माध्यम से चल रहे वृक्षारोपण सॉफ्टवेयर पर ऑनलाइन अपलोड की जाएगी। सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में पौधरोपण करेंगे।
प्रदेश में आज 35 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। इस अभियान को वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 ‘एक पेड़ मां के नाम‘ कहा गया है। पौधरोपण की प्रगति प्रदेश के सभी जिलों में वन विभाग के माध्यम से चल रहे वृक्षारोपण सॉफ्टवेयर पर ऑनलाइन अपलोड की जाएगी। सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में पौधरोपण करेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गोरखपुर से प्रदेशव्यापी पौधरोपण महायज्ञ – 2026 का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री नीम, पीपल और बरगद का पौधा लगाकर पौधरोपण महायज्ञ – 2026 का शुभारंभ करेंगे।
केशव झांसी और ब्रजेश लखनऊ में
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, झांसी और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक लखनऊ में पौधरोपण करेंगे।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal