गूगल ने अपने टर्म्स ऑफ सर्विस और AI डेटा पॉलिसी में कुछ बड़े चेंजेस किए हैं। अब, Gemini, गूगल सर्च और Lens जैसे AI फीचर्स के साथ शेयर किए गए फोटोज, ऑडियो और बाकी फाइल्स का इस्तेमाल AI मॉडल्स को इंप्रूव करने के लिए किया जा सकता है। अगर आप नहीं चाहते कि आपका डेटा AI ट्रेनिंग के लिए यूज हो, तो आप कुछ सेटिंग्स चेंज करके इसे रोक सकते हैं।
गूगल के नए रूल्स के मुताबिक, अगर आप जेमिनी से चैट करते हैं, गूगल लेंस में फोटोज अपलोड करते हैं या AI फीचर्स के साथ ऑडियो और फाइल्स शेयर करते हैं, तो इस डेटा को AI मॉडल्स को बेहतर बनाने के लिए यूज किया जा सकता है। कुछ केसेज में, क्वालिटी चेक के लिए ट्रेंड ह्यूमन रिव्यूअर्स भी इस डेटा को देख सकते हैं। हालांकि, अभी के लिए Gmail, गूगल ड्राइव और गूगल फोटोज का जनरल डेटा इस AI ट्रेनिंग प्रोग्राम का हिस्सा नहीं है।
पर्सनल इंफॉर्मेशन देने से बचें
आज Google सिर्फ एक सर्च इंजन नहीं है। कई लोग इससे मेडिकल सलाह मांगते हैं। वे लीगल डाक्यूमेंट्स समझते हैं। वे ऑफिस की फाइल्स का एनालिसिस भी कराते हैं। वे पर्सनल फोटोज एडिट कराते हैं। वे वॉयस के जरिए Gemini से बातचीत करते हैं। ऐसा करने में, कई बार यूजर्स अनजाने में AI के साथ पर्सनल इंफॉर्मेशन भी शेयर कर देते हैं। यही वजह है कि प्राइवेसी एक्सपर्ट्स AI टूल्स पर सेंसिटिव डाक्यूमेंट्स अपलोड करने से बचने की सलाह देते हैं।
AI ट्रेनिंग के लिए डेटा का इस्तेमाल कैसे रोकें?
सर्च सेटिंग्स: अपने Google Account में Search Services Settings पर जाएं।
सेव मीडिया ऑफ करें: Save Media ऑप्शन को अनटिक कर दें। इससे AI के लिए हिस्ट्री सेव नहीं होगी।
ऑटो डिलीट ऑन करें: अपनी सर्च हिस्ट्री को 3, 6, 18 या 36 महीनों के बाद ऑटो-डिलीट पर सेट करें।
सर्च पर्सनलाइजेशन बंद करें: अगर आप नहीं चाहते कि Google आपकी पिछली एक्टिविटी के आधार पर रिजल्ट दिखाए, तो सर्च पर्सनलाइजेशन को टर्न ऑफ कर दें।
माय एक्टिविटी: My Activity पर जाएं और देखें कि किन प्लेटफॉर्म्स से डेटा सेव किया जा रहा है। इसका रिव्यू करें।
अगर सेटिंग्स टर्न ऑफ कर दिए जाएं, तो क्या बदलेगा?
Google Search, Maps, Lens और Gemini पहले की तरह ही काम करेंगे, लेकिन वे कम पर्सनलाइज्ड हो सकते हैं। उदाहरण के लिए:
आपके पसंदीदा रेस्टोरेंट्स के लिए रिकमेंडेशन्स कम सटीक होंगे।
पिछले सर्च किए गए टॉपिक्स जल्दी नहीं मिलेंगे।
Google Maps आपकी पसंद के हिसाब से जगहों के सजेशन्स कम देगा।
AI को आपकी पिछली एक्टिविटी का कॉन्टेक्स्ट भी कम मिलेगा।
AI पर कौन सी चीजें अपलोड करने से बचना चाहिए?
एक्सपर्ट्स AI चैटबॉट्स पर इन इंफॉर्मेशन्स को शेयर न करने की सलाह देते हैं:
Aadhaar-PAN-Passport की कॉपी
बैंक स्टेटमेंट्स और फाइनेंशियल डाक्यूमेंट्स
Passwords
मेडिकल रिपोर्ट्स
लीगल कॉन्ट्रैक्ट्स
ऑफिस की कॉन्फिडेंशियल फाइल्स
OTP
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal