बाबर आजम के कप्तान बनते ही पाकिस्तान क्रिकेट में नया ‘बखेड़ा’

पाकिस्तान क्रिकेट टीम पिछले कुछ सालों से इंटरनेशनल क्रिकेट में संघर्ष कर रही है। इसकी वजह से टीम और कप्तानी में लगातार बदलाव देखने को मिलते हैं। हाल ही में टेस्ट कप्तान शान मसूद को हटाकर बाबर आजम दोबारा से रेड बॉल क्रिकेट में कप्तानी दे दी गई है। इस बीच पाकिस्तान टेस्ट टीम के कोच सरफराज अहमद का खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर बड़ा बयान सामने आया है।

सरफराज का कहना है कि टीम में फिटनेस से संबंधित दिक्कतें हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जल्द ही इसे दूर कर लिया जाएगा। पाकिस्तानी टीम इस समय इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेल रही है। ऐसे में बोर्ड ने खिलाड़ियों के लिए कैंप लगाया हुआ है। लाहौर में लगे इस कैंप के दौरान ही खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर समस्याएं सामने आई थी, जिसको लेकर सरफराज ने जानकारी दी।

सरफराज अहमद ने फिटनेस को लेकर दिया बयान

बुधवार को पाकिस्तानी मीडिया से बात करते हुए सरफराज ने कहा, “एक महीने तक चले रेड बॉल कैंप के दौरान खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर कुछ दिक्कतें सामने आई। इसमें से कुछ ठीक हो गई हैं और कुछ बाकी हैं। उनके लिए इस्लामाबाद में छोटा सा कैंप लगाया जाएगा और जल्द ही इसे दूर कर लिया जाएगा।”

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने बाबर आजम की भी जमकर तारीफ की। उन्हें भरोसा है कि बाबर आने वाले टेस्ट दौरों पर कप्तान और बल्लेबाज के तौर पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा, “मैंने नए टेस्ट कप्तान बाबर आजम से बात की है। मुझे पूरा भरोसा है कि वे आने वाले टेस्ट दौरों पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बाबर के पास अनुभव है। वे पहले भी कप्तान रह चुके हैं और इस वजह से उन्हेंआने वाली चुनौतियों के बारे में पता है।”

पाकिस्तान का आगामी दौरा

पाकिस्तान को जुलाई अगस्त और सितंबर की शुरुआत में वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के दौरे पर जाना है। पाक टीम पहले विंडीज का दौरा करेगी, जहां दो टेस्ट मैच खेले जाने हैं। इसके बाद वे 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड जाएंगे। पाकिस्तान क्रिकेट टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC 2025-27) के मौजूदा साइकिल की अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर है। ऐसे में वे उम्मीद करेंगे कि इन दौरों पर जीत हासिल करें और अपनी रैंकिंग में सुधार करें।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com